अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई। दोनों ने राजस्थान में शादी की। भारतीय रीति-रिवाजों के साथ निक देसी गर्ल को ब्याहकर ले गए। भारतीय संस्कृति के प्रति उनका लगाव देखते बनता है। हाल ही में उन्होंने कहा कि भारतीय कल्चर के प्रति उनका प्यार लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने देसी गर्ल के साथ शुरआती पलों को भी याद किया।
Priyanka Chopra: निक जोनस को याद आए प्रियंका के साथ रोमांस के शुरुआती दिन, भारतीय संस्कृति से बढ़ रहा प्यार
Priyanka Chopra And Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और लोकप्रिय सिंगर निक जोनस हाल ही में प्रियंका के साथ अपने शुरुआती दौर को याद करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संगीत के प्रति बढ़ी दीवानगी
प्रियंका चोपड़ा और निक कपल गोल पूरे करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उम्र का काफी फासला होने के बावजूद, इनकी परफेक्ट जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। हाल ही में निक ने प्रियंका और उनकी संस्कृति के उन पहलुओं पर बात की, जिनके प्रति वे शुरुआत में आकर्षित हुए। निक ने बताया कि भारतीय संस्कृति के लिए उनका बढ़ता प्यार और हिंदी गानों के लिए लगातार बढ़ती दीवानगी भी इसमें शामिल थी।
प्रियंका के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की बेकरारी
निकल जोनस ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RSIFF) 2024 में प्रियंका के साथ अपने रोमांस के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने रिश्ते की शुरुआत में उनके करियर और उनके काम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्साहित था। मैं सिर्फ भारतीय सिनेमा में उनके काम के बारे में नहीं जानना चाहता था, बल्कि हर पहलू के बारे में जानने के लिए उत्साहित था'।
Bhumi Pednekar: हां, मैंने सरोजनी नगर के कपड़ों से बनाया अपना फैशन, ये तो दिल को अच्छा लगने वाली बात है
भारतीय परंपरा और खानपान से बढ़ा प्यार
निक जोनस ने कहा कि प्रियंका की फिल्मोग्राफी से जो परिचय शुरू हुआ तो फिर भारतीय संगीत, खानपान और परंपराओं...तक पहुंचा और इनसे लगाव बढ़ता गया। इसे लेकर वे पहले अनजान थे। निक ने माना की हिंदी ट्रैक की उनकी बढ़ती प्लेलिस्ट, भारतीय संस्कृति के प्रति लगातार बढ़ रहे उनके प्यार का ही प्रमाण है। निक ने बॉलीवुड फिल्मों की भी तारीफ की और कहा कि इन फिल्मों ने उनके क्रिएटिव पहलू को और समृद्ध किया है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को पसंद आई रणबीर कपूर की एनिमल, पुष्पा 2 की शूटिंग के दौरान कही यह खास बात
क्या बोलीं देसी गर्ल?
इसी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी और काम के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा कीं। अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बताते हुए देसी गर्ल ने कहा कि उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर कमिटमेंट के बीच संतुलन बनाए रखा। पुरानी दिल्ली में जब शूटिंग हो रही थी तो उनकी टीम ने सेट को इस तरह तब्दील किया को उससे दो काम हो गए। एक तो वह मेकअप रूम बन गया और दूसरा, 'वेडिंग रूम' भी बन गया। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों सिटाडेल 2 की तैयारियों में व्यस्त हैं।
Sai Pallavi: नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए शाकाहारी बनीं साई पल्लवी? अफवाहों पर भड़कीं अभिनेत्री, बताया सच