फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी', जब शहनाज ने किया सिद्धार्थ से वादा, पढ़िए दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी

Thu, 12 Dec 2024 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Dec 2024 10:12 AM IST
सार

Sidharth Shukla Birth Anniversary: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की आज 12 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Sidharth Shukla Birth Anniversary: Know About late tv actor career show and love story with Shehnaaz Gill
शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
'मैं तुझे फिर मिलूंगी

कहां कैसे पता नहीं
शायद तेरे कल्पनाओं
की प्रेरणा बन
तेरे कैनवास पर उतरुंगी
या तेरे कैनवास पर
एक रहस्यमयी लकीर बन
खामोश तुझे देखती रहूंगी
मैं तुझे फिर मिलूंगी
कहा कैसे पता नहीं'


ये लाइनें अमृता प्रीतम ने लिखीं। माना जाता है कि उन्होंने इमरोज के लिए ये नज्म लिखी। लेकिन, प्यार करने वाले दो दिलों को जब भी जिंदगी कम पड़ती दिखी या जिंदगी ने धोखा दिया तो इसी तरह की लाइनें बरबस दिल से निकलीं। मोहब्बत में जब दो दिल धड़कते हैं तो भरोसा साथ-साथ जिंदगी गुजारने का होता है। लेकिन, मोहब्बत की राह में कांटे भी हजार होते हैं। कभी किस्मत इन्हें जुदा करती है तो कभी जिंदगी दगा दे जाती है। सबकुछ खत्म हो जाए, लेकिन प्यार करने वालों के सीने में उम्मीदों के सिक्के हमेशा खनखनाते हैं। तभी तो सिद्धार्थ से बिछड़कर शहनाज आज भी कहती हैं, 'फिर मिलूंगी'! आज 12 दिसंबर को सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं दोनों की लव स्टोरी...
Sidharth Shukla Birth Anniversary: Know About late tv actor career show and love story with Shehnaaz Gill
शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में हुईं आंखें चार
सिद्धार्थ शुक्ला छोटे परदे के बड़े कलाकार थे। उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अभिनय की दुनिया में दस्तक दी। फिर कई शो में नजर आए। 'बालिका वधू' में शिव की भूमिका अदा कर घर-घर मशहूर हो गए। बिग बॉस 13 के विजेता बने। सिद्धार्थ अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किस्से आज भी हैं। उनका अभिनय, परदे पर अंदाज, दोस्ती यारियां और शहनाज गिल के साथ उनकी प्रेम कहानी, हर याद फैंस के बीच है। शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। इनकी प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी पसंद आई। यहीं से इस जोड़ी को नाम मिला 'सिडनाज'। शो खत्म होने के बाद दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आए। इन्हें लगभग हर जगह पर साथ ही देखा जाता था। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज सदमे में चली गई थीं। उन्हें इस गम से उबरने में बहुत समय लगा।
Rajinikanth Birthday: करोड़ों में है रजनीकांत की नेटवर्थ, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कई दिलचस्प बातें

Sidharth Shukla Birth Anniversary: Know About late tv actor career show and love story with Shehnaaz Gill
शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

जन्मदिन पर याद कर लिखा, फिर मिलूंगी...
सितंबर 2021 में उनके रिश्ते की डोर टूट गई, लेकिन उस इश्क की रूमानियत आज भी कायम है।  शहनाज गिल ने साल 2022 में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। अभिनेत्री ने रात बारह बजे केक काटकर बकायदा अपने महबूब का जन्मदिन मनाया। और लिखा, 'मैं तुमसे फिर मिलूंगी'। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं। दोनों के बीच इतनी कमाल की केमेस्ट्री थी कि आज भी शहनाज को देख लोगों को सिद्धार्थ खुद-ब-खुद याद आ जाते हैं। बीते वर्ष शहनाज ने सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया, तब सलमान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla Birth Anniversary: Know About late tv actor career show and love story with Shehnaaz Gill
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनय की दुनिया में बिना प्लानिंग हुई एंट्री
सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनय की दुनिया में नाम कमाया, मगर वे खुद कभी इस पेशे में नहीं आना चाहते थे। वे बिजनेस करना चाहते थे। एक रोज सिद्धार्थ की मां ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता का विज्ञापन देखा तो बेटे से हिस्सा लेने का आग्रह किया। मां की बात रखने के लिए वे ऑडिशन देने पहुंचे। दिलचस्प बात है कि सिद्धार्थ बिना पोर्टफोलियो के ही ऑडिशन देने पहुंच गए थे और गुड लुकिंग होने के चलते उनका चयन भी हो गया। ये बात साल 2007 की है। उन्होंने भारत में हुई ये मॉडलिंग प्रतियोगिता भी जीत ली। फिर तुर्की में मॉडलिंग प्रतियोगिता जीत कर भारत का नाम रोशन किया। इसके बाद ये की किस्मत खुल गई। उन्हें कई विज्ञापन मिले। फिर पहले शो 'बाबुल का आंगन' में लीड रोल मिला।
Pushpa 2 : भगदड़ में मौत मामले में अल्लू अर्जुन पहुंचे हाईकोर्ट, हजार करोड़ की कमाई की आज से धन्यवाद यात्रा

विज्ञापन
Sidharth Shukla Birth Anniversary: Know About late tv actor career show and love story with Shehnaaz Gill
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @realsidharthshukla

यारों के यार थे सिद्धार्थ
न सिर्फ शहनाज बल्कि इंडस्ट्री के कई कलाकार और फैंस भी सिद्धार्थ को मिस करते हैं। काम्या पंजाबी सिद्धार्थ की बहुत अच्छी दोस्त थीं। अभिनेता के निधन के बाद आए पहले बर्थडे पर काम्या ने उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर लिखा था...'पिछले साल इस दिन मैंने तुझसे कहा था कि तू 80 साल का भी होगा तब भी बूढ़ा नहीं होगा। तब हम बहुत हंसे थे। लेकिन तुमने 80 तक जीने की योजना नहीं बनाई थी। लेकिन हम आपका यह दिन हमेशा मनाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो दोस्त'। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने ट्वीट किया था, 'यह वह खूबसूरत दिन है, जब सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हुआ और उनके लिए प्यार हमेशा बना रहेगा। हर कोई मजबूत रहो, क्योंकि वह ऊपर आकाश में भी अब तक का सबसे चमकीला तारा है!  हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला'।
Shahrukh Khan: मन्नत को और भव्य बनाने जा रहे हैं शाहरुख खान, 25 करोड़ खर्च कर बढ़ाएंगे दो मंजिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed