फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: जब श्रीदेवी के साथ सीन करने पर घबराए अक्षय कुमार, 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' निर्देशक ने खोली पोल

Thu, 12 Dec 2024 09:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार श्रीदेवी के साथ शूटिंग में थोड़ा घबरा जाते थे। इस बात का खुलासा 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' फिल्म निर्देशक पंकज पराशर ने किया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar got nervous with Sridevi Meri Biwi Ka Jawaab Nahi Pankaj Parashar director revealed
श्रीदेवी-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहते हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्मी कहानी, डायलॉग के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मेरी बीवी का जवाब नहीं डायरेक्टर पंकज पराशर ने श्रीदेवी की कुछ बातों को याद किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार बहुत नर्वस हो गए थे। श्रीदेवी ने उनसे पहले से रिहर्सल करने की सलाह भी दी थी।
Akshay Kumar got nervous with Sridevi Meri Biwi Ka Jawaab Nahi Pankaj Parashar director revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी से झिझकते थे अक्षय
सिद्धार्थ खन्ना के यूट्यूब चैनल पर पंकज पराशर ने अक्षय कुमार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि साल 1994 में अक्षय कुमार सिनेमा में नए थे। वे उन दिनों श्रीदेवी के साथ काम करने में झिझकते थे। उन दिनों श्रीदेवी बहुत बड़ी स्टार थीं।
Akshay Kumar got nervous with Sridevi Meri Biwi Ka Jawaab Nahi Pankaj Parashar director revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जब अक्षय ने लिए 36 टेक
पंकज पराशर ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कोर्ट रूम सीन था, जिसके अक्षय ने 36 टेक लिए थे। इसको लेकर श्री देवी अपना धैर्य खो बैठीं और उन्होंने मुझसे कहा कि अक्षय को रिहर्सल करवाओ यार। हम पहले ही 36 टेक ले चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar got nervous with Sridevi Meri Biwi Ka Jawaab Nahi Pankaj Parashar director revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय के लिए बजीं तालियां
उन्होंने कहा कि वे कोर्ट रूम का सीन था, कई बड़े डायलॉग्स भी वहां बोलने थे। अगर मैं मना कर देता तो ये अक्षय के आत्मविश्वास को खत्म कर देता। अक्षय ने जब अच्छा शॉट दिया तो टीम ने उनके लिए तालियां बजाईं। उन्हें इंडस्ट्री में काफी समय से काम करने का एक्सपीरियंस रहा है।
विज्ञापन
Akshay Kumar got nervous with Sridevi Meri Biwi Ka Jawaab Nahi Pankaj Parashar director revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिटनेस के लिए जाने जाते हैं अभिनेता
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। पंकज ने इसे लेकर कहा कि वे सुबह 5 बजे उठ जाते थे और मुझे भी उठाते थे। वे मुझे योग करवाते थे। उन्होंने मुझे कुछ आसन भी सिखाए और उसे करते रहने की प्रेरणा भी दी। उनकी एनर्जी बहुत ही खास है। बता दें मेरी बीवी का जवाब नहीं की शूटिंग 1994 में हुई थी, लेकिन इसकी रिलीज में एक दशक से ज्यादा की देरी हुई। ये फिल्म 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed