{"_id":"6034fd4c8ebc3ee9593b1e03","slug":"nikhil-jain-sent-divorce-notice-to-wife-and-tmc-mp-nusrat-jahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदल सकता है TMC सांसद नुसरत का ‘जहां’, सामने आ रहीं निखिल जैन से तलाक की खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदल सकता है TMC सांसद नुसरत का ‘जहां’, सामने आ रहीं निखिल जैन से तलाक की खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति निखिल के साथ नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनके पति और नुसरत के बीच दरार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि नुसरत जहां को उनके पति निखिल जैन ने तलाक का नोटिस भेजा है।
2 of 5
nusrat jahan, nikhil jain
- फोटो : social media
इसको लेकर नुसरत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसा कोई नोटिस नहीं आया है। साथ ही मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत खबरें न छापें। लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ये दोनों जल्द अलग हो सकते हैं। इसके लिए निखिल ने शुरुआत करते हुए तलाक का नोटिस भेजा है। हालांकि इसके पीछे का पुख्ता कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
3 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
नुसरत जहां और निखिल आनंद की शादी को मुश्किल से 2 साल ही हुए हैं। 2019 में दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह किया था। तब नुसरत की शादी ने कई मायनों में वाहवाही बटोरी थी दूसरी तरफ कड़ी आलोचना भी झेली थी। इसके बाद भी संसद से लेकर सड़क तक वे चर्चा में बनीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
नुसरत जहां अभिनेत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से संसद में प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नजदीकी भी माना जाता है। वे लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और जीत दर्ज की थी। वहीं निखिल जैन कोलकाता में ही बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : PTI
शादी के बाद से ही नुसरत कई बार विवादों का सामना कर चुकी हैं। उनके ऊपर फतवा भी जारी कई बार जारी हो चुका है। सांसद सबका जवाब बेबाकी से देती रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।