{"_id":"700f63abcff1b937593065e02359a026","slug":"non-bailable-arrest-warrant-issued-against-preity-zinta","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या प्रीती जिंटा को जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या प्रीती जिंटा को जाना पड़ेगा जेल
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा के खिलाफ चेक बाउंस होने के एक मामले में अंधेरी स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने बृहस्पतिवार को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
विज्ञापन
अभिनेत्री के वकील ने कहा कि अदालत को अभिनेत्री के देश से बाहर होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
वकील ने कहा कि हम कोर्ट से वारंट को निरस्त करने की अपील करेंगे या बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
पिछले साल रिलीज हुई ‘इश्क इन पेरिस’ फिल्म के संवाद लेखक अब्बास टायरवाला ने 18.9 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के बाद प्रीती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले की पिछली सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर कोर्ट ने प्रीति पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया था।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।