फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitish Bharadwaj: नीतीश भाद्वाज ने 'ओपेनहाइमर' गीता विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोले- नोलन के मैसेज को समझें

Tue, 25 Jul 2023 11:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:11 AM IST
सार

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ कमाई के मामले में सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म एक बार फिर विवादों में घिर गई है।

विज्ञापन
Oppenheimer Bhagwat Gita Controversy Nitish Bharadwaj appeal to audience think his emotional aspect
नीतीश भाद्वाज , ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की बनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' शुक्रवार को 'बार्बी' के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड के फेमस एक्टर सिलियन मर्फी, रॉबर्ट डाउन जूनियर के साथ कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है।

Oppenheimer Bhagwat Gita Controversy Nitish Bharadwaj appeal to audience think his emotional aspect
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस फिल्म में इंटिमेट सीन के दौरान संस्कृत के श्लोक को बोला गया, जिसे भगवद गीता का हिस्सा कहा जा रहा है। ऐसे में अब टीवी शो ‘महाभारत’ में कृष्ण का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी  है। आइए आपको बताते है नितीश भारद्वाज ने क्या कहा है?

Oppenheimer Bhagwat Gita Controversy Nitish Bharadwaj appeal to audience think his emotional aspect
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश भारद्वाज ने कहा, 'गीता मूल रूप से युद्ध के मैदान के बीच में कर्तव्य की भावना सिखाती है। हमारी लाइफ का स्ट्रग्ल भी मुख्य रूप से इमोशनल, युद्ध के मैदान हैं। श्लोक 11.32 में अर्जुन को एक योद्धा के रूप में अपना कर्तव्य निभाने के लिए भी कहा गया था, जो कि बुराई से लड़ना है। कृष्ण के पूरे श्लोक को ठीक से समझना चाहिए। वह कहते हैं कि मैं शाश्वत काल हूं जो हर चीज को मार डालूंगा; इसलिए हर कोई मर जाएगा भले ही आप उन्हें न मारें, इसलिए अपना कर्तव्य निभाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppenheimer Bhagwat Gita Controversy Nitish Bharadwaj appeal to audience think his emotional aspect
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

नीतीश भारद्वाज ने आगे कहा ‘जब ओपेनहाइमर ने परमाणु बम बनाया और इसका इस्तेमाल जापान की ज्यादातर आबादी को मारने के लिए किया गया तो वह खुद सवाल कर रहे थे कि क्या उन्होंने अपना कर्तव्य ठीक से निभाया! उनके फेमस इंटरव्यू में उन्हें रोते हुए दिखाया गया था, जिसका मतलब है कि उन्हें शायद अपने आविष्कार पर पछतावा हुआ था। उन्होंने शायद देखा था कि उनका आविष्कार भविष्य में मानव जाति को नष्ट कर देगा और उन्हें शायद पछतावा था। फिल्म में इस वर्स के इस्तेमाल को ओपेनहाइमर के इमोशनल स्टेट से भी समझा जाना चाहिए। एक साइंटिस्ट अपनी क्रिएशन के बारे में 24x 7×365 दिन सोचता है, चाहे वह कुछ भी कर रहा हो। उसका माइंड स्पेस पूरी तरह से उसकी क्रिएशन में समा जाता है और फिजिकल एक्ट सिर्फ एक नेचुरल मैकेनिकल एक्ट है'।

यह भी पढ़ें: 'विडंबना है कि अमेरिकी वैज्ञानिक ने भगवद्गीता...' विवाद करने वालों पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज

विज्ञापन
Oppenheimer Bhagwat Gita Controversy Nitish Bharadwaj appeal to audience think his emotional aspect
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं, नीतीश भारद्वाज भारत ने दर्शकों से अपील की कि वो नोलन के मैसेज को सही से समझें। 'मैं दर्शकों से कहना चाहता हूं कि वो ओपेनहाइमर की लाइफ के महत्वपूर्ण पलों के इमोशनल पहलू के बारे में विचार करें। क्या वह सही साबित नहीं हुआ है कि बिना किसी तुक के एक इंडीविजुअल या एक राष्ट्र या एक प्लैनेट होने के नाते, अब हम टेरिटोरियल और कमर्शियल सुपीरियॉरिटी के मानवीय लालच के लिए, सभी विस्फोटक तकनीकों को अपनी ही जाति को मारते हुए देख रहे हैं। आज स्थिति कुरूक्षेत्र जैसी ही है। यही वजह  है कि ब्राह्मणों और क्षत्रियों ने जानबूझकर इसका प्रचार नहीं किया।  युद्ध का वेद – धनुर्वेद. संयुक्त राष्ट्र को परमाणु निरस्त्रीकरण को गंभीरता से लागू करना चाहिए. नोलन का मैसेज जोरदार और क्लियर है। 

यह भी पढ़ें: फैंस से थिएटर न जाने की गुजारिश करते नजर आए सलमान खान? दी यह नसीहत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed