फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने गाया हिंदुस्तानी गाना, यूजर्स बोले- 'गद्दार हो तुम'

Fri, 10 Aug 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistani singer Atif Aslam trolls For Singing Indian Song
atif aslam

सोशल मीडिया पर किसी भी सेलिब्रिटी का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया जाता है। ताजा मामला पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का है। मौका था न्यूयॉर्क में आयोजित पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम में आतिफ असलम ने बॉलीवुड का गाना गा दिया फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक कि पाकिस्तान की मुख्य धारा की मीडिया को भी उनकी आलोचना करने से गुरेज नहीं हुआ।

Pakistani singer Atif Aslam trolls For Singing Indian Song
atif-aslam
पाकिस्तान के फेमस सिंगर आतिफ असलम के इंडियन सॉन्ग गाने पर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आतिफ ने बॉलीवुड में कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं लेकिन पाकिस्तानी लोगों को आतिफ का बॉलीवुड गाना रास नहीं आया। एक यूजर ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा- ‘आतिफ असलम तुम्हारे लिए अब कोई सम्मान नहीं है।’’
 

 
Pakistani singer Atif Aslam trolls For Singing Indian Song
atif aslam
एक दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा- आतिफ असलम का बहिष्कार करो तुमने अपने वतन के साथ गद्दारी की है। हम सभी का दिल तोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा- शर्म करो आतिफ जिस देश में रहते हो उसी के साथ गद्दारी...अगर तुम्हें भारत पसंद है तो निकल जाओ हमारे वतन से। तुम जैसे लोगों की वजह से ही हमारा वतन बदनाम होता है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani singer Atif Aslam trolls For Singing Indian Song
Atif Aslam
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ये अफवाह भी फैलाई गई कि गाना गाने के बाद आतिफ असलम ने न्यूयॉर्क में आजादी परेड के दौरान अपने हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेने से इनकार कर दिया। हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आतिफ ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा- ‘सब्ज झंडा मेरी पहचान है और मेरे प्रशंसक जानते हैं कि मैं इसका एहतराम करना अच्छी तरह जानता हूं। मुझे बहुत खुशी और फक्र है कि मेरे प्रशंसक फेक प्रोपोगेंडा का जवाब देना अच्छी तरह जानते है। मुझे उम्मीद है कि नए पाकिस्तान में उन सब लोगों को इज्जत देना जान जाएंगे जिन्होंने पाकिस्तान का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।  

यहां देखें आतिफ असलम का ट्वीट

 

 

New York you were HOT - thank you for coming out in the heat. Much luv #manhattan #atifaslam #fans #aadeez

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam) on

विज्ञापन
Pakistani singer Atif Aslam trolls For Singing Indian Song
atif aslam - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया है। अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। गायक शफकत अमानत अली ने कहा संगीत की कोई जुबान नहीं होती है और न ही वह भारत या पाकिस्तान का हो सकता है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed