फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म को काल्पनिक कहने वालों को पल्लवी जोशी ने दिया जवाब, सुनाई पीड़ितों की दर्द भरी दास्तां

Mon, 21 Mar 2022 07:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pallavi Joshi replied to those who called the film The Kashmir Files fictional, vivek agnihotri have 4000 hours of research
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री ने 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार को बेहद ही गंभीरता से दिखाया है। दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ फिल्म की कहानी ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया, तो दूसरी तरफ सभी कलाकारों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इसी वजह से हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तबका ऐसा भी है, जो फिल्म की कहानी को काल्पनिक बता रहा है। ऐसे लोगों को अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने जवाब दिया है। 

Pallavi Joshi replied to those who called the film The Kashmir Files fictional, vivek agnihotri have 4000 hours of research
मीडिया से रूबरू द कश्मीर फाइल्स की टीम। - फोटो : amar ujala

पल्लवी जोशी ने 'द कश्मीर फाइल्स' जेएनयू की प्रोफेसर राधिका मेनन का रोल प्ले किया है और वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा, फिल्म के निर्देशक विवेक और राधिका पति-पत्नी भी हैं, जिस वजह से उन्हें फिल्म की बारीकियों के बारे में काफी अच्छे से पता है। उन्होंने हाल ही में, एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान बताया कि विवेक ने फिल्म के लिए रिसर्च करने में कई साल लगा दिए और उनके पास लगभग 4000 घंटे की रिसर्च के वीडियो भी हैं।

Pallavi Joshi replied to those who called the film The Kashmir Files fictional, vivek agnihotri have 4000 hours of research
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम दुनिया में यूएसए, यूके, जर्मनी, सिंगापुर, जम्मू और कश्मीर, पुणे, थाईलैंड, दिल्ली, समेत हर उस जगह पर गए हैं, जहां पर हमें पीड़ित का परिवार मिला, जिसके पिता का कत्ल हुआ था,जिसकी मां का रेप हुआ था। उनके बच्चों ने अपने माता-पिता की हत्या अपनी आंखों से देखी है। हम ऐसे लोगों से मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pallavi Joshi replied to those who called the film The Kashmir Files fictional, vivek agnihotri have 4000 hours of research
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

पल्लवी जोशी ने आगे कहा कि हमने सभी पीड़ित परिवारों के लंबे फॉर्मेट में वीडियो इंटरव्यू शूट किया था। ये वीडियोज अभी भी हमारे पास हैं। अब ऐसे में जो भी लोग फिल्म की कहानी को काल्पनिक बता रहे हैं और मुझे दोष दे रहे हैं। वो लोग आकर पूरे 4000 घंटे का वो वीडियो देख सकते हैं। हम दिन ऐसी तीन-चार कहानियां सुनते थे, जिसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन
Pallavi Joshi replied to those who called the film The Kashmir Files fictional, vivek agnihotri have 4000 hours of research
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर पल्लवी जोशी ने एक दिल दहला देने वाली घटना भी बताई। अभिनेत्री ने कहा कि जब हम पहली बार परिवार का इंटरव्यू लेने गए थे तब उन लोगों ने हमारा काफी सम्मान के साथ स्वागत किया था। उनके घर में उनके पिता की हत्या और मां का रेप हुआ था। कैसे हुआ ये हमें नहीं पता था। इस बारे में बताते हुए उन्होंंने खुशहाल बचपन से लेकर उस दर्दनाक घटना तक का जिक्र किया। उन्होंने हमें बताया कि उनकी (पिता) गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शरीर को 50 टुकड़ों में काटकर एक बोरी में भरकर फेंक दिया गया। बोरी 2-3 दिनों के बाद सामने आई, तो शरीर पर उनके आईडी कार्ड के टुकड़ा था, जिससे ही शव की पहचान हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed