फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: भारती सिंह ने शेयर किया अपने फोटोशूट का बीटीएस वीडियो, फैंस से की ये खास अपील

Mon, 21 Mar 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 21 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके हर्ष लिंबाचिया जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी।

विज्ञापन
Bharti Singh shared the BTS video of her photoshoot revealed she should be expecting her baby anytime.
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके हर्ष लिंबाचिया जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी। इसी क्रम में अब भारती ने अपने यूट्यूब चैनल एलओएल (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) पर एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। सामने आए इस वीडियो में भारती ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने कहा है कि अब उनका बच्चा किसी भी दिन आ सकता है। 

Bharti Singh shared the BTS video of her photoshoot revealed she should be expecting her baby anytime.
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में भारती कहती हैं कि, "डॉक्टर ने मुझे कहा है कि अब कभी भी अस्पताल जाना पड़ सकता है, इसलिए मैंने सोचा कि जो भी दिन बचे हैं, हम उसका फोटोशूट करा लें, नहीं तो हम क्या पोस्ट करेंगे। इसके साथ ही भारती ने पहले लुक की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह गुलाबी रंग के गाउन में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति हर्ष गहरे नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहने दिखाई दिए। भारती ने इन तस्वीरों को होली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Bharti Singh shared the BTS video of her photoshoot revealed she should be expecting her baby anytime.
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

वहीं, वीडियो में शूटिंग के दौरान भारती में कहती हैं, "मैं अब थोड़ा असहज महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है कि इस शूट के बाद मुझे सीधे अस्पताल जाना होगा। एसी और पंखे होने के बावजूद भी गर्मी बहुत है। मुझे यह शूट में करना चाहिए था।" इसके साथ ही उन्होंने अपने एक और लुक की तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट नहीं किया है। इन तस्वीरों में वह एक सफेद रंग के गाउन में और हर्ष लिंबाचिया एक सफेद शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh shared the BTS video of her photoshoot revealed she should be expecting her baby anytime.
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

इसके बाद उन्होंने वीडियो में फैंस को अपना चौथा लुक दिखाया, जिसमें उन्होंने नीला गाउन पहना हुआ था। इस दौरान वीडियो में फोटोशूट के लिए तैयार होते ही भारती ने मजाक में कहा, "मैं सोच रही थी कि बच्चों का भी करवाऊंगी, वो तो थक ही जाएगा। चलो मैं तो बोल सकती हूं वो तो बोल भी नहीं पाएगा। इसलिए मैं उनका फोटोशूट तुरंत करवाऊंगी क्योंकि वे शिकायत नहीं कर पाएंगे।" वहीं, वीडियो के अंत में जैसे ही भारती फोटोशूट खत्म होने पर राहत की सांस लेती हैं। उन्हें पता चलता है कि उन्हें पांचवे लुक के लिए भी पोज देना है।

 

विज्ञापन
Bharti Singh shared the BTS video of her photoshoot revealed she should be expecting her baby anytime.
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

वीडियो में भारती अपने आखिरी लुक में काले रंग की ड्रेस में चोटी बांधे नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह वीडियो में अपने फैंस से अनुरोध की किया कि वह उनके बच्चे के लिए लड़के और लड़कियों के नाम के कई सारे विकल्प भी भेजे। गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती और हर्ष ने कुछ महीने पहले  ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बाद में भारती ने यह भी खुलासा किया कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed