सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat Season 5 Release Date Story And Cast Update Pradhan Ji Sachiv Ji And Prahlad Chacha

‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर सामने आई नई जानकारी, जानें कब देखने को मिलेगी सीरीज; कहानी में आएगा ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 18 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Panchayat Season 5 Update: दर्शक ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। जानिए अब सीरीज के रिलीज पर क्या नई जानकारी सामने आई है…

Panchayat Season 5 Release Date Story And Cast Update Pradhan Ji Sachiv Ji And Prahlad Chacha
पंचायत सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ओटीटी की दुनिया का लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के अगले यानी पांचवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल सीरीज का चौथा सीजन आया था, जिसका अंत एक रोमांचक मोड़ पर हुआ था। इसके बाद से ही फैंस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने शो की आधिकारिक घोषणा की थी। अब शो को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है।

रिलीज डेट का फैंस को इंतजार
पिछले महीने अपने आगामी सीजन को लेकर जब प्राइम वीडियो ने घोषणा की थी, तब उसमें ‘पंचायत’ सीजन 5 का नाम भी शामिल था। ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन इसी साल 2026 में रिलीज होगा। हालांकि, सीरीज की कंफर्म रिलीज डेट का दर्शक अभी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि सीरीज इसी साल दर्शकों को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें सीजन में कहानी और भी आगे बढ़ेगी। मेकर्स ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया था कि इस सीजन में चौथे सीजन में अधूरे रह गए सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही संभव है कि कई ट्विस्ट भी इस बार कहानी में नजर आएंगे।


जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी को फुलेरा में एक कठिन दौर का सामना करना पड़ेगा। भले ही वो अपने एमबीए के सपनों और भविष्य की करियर योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा हो, लेकिन गांव के अधूरे संघर्ष, यहां की राजनीति और इमोशनल फीलिंग उसे वापस खींचते रहते हैं।

Panchayat Season 5 Release Date Story And Cast Update Pradhan Ji Sachiv Ji And Prahlad Chacha
पंचायत सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
पुरानी कास्ट की होगी वापसी
पांचवें सीजन में प्रमुख कास्ट वही रहेगी, जो पिछले चार सीजन में नजर आई है। जितेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। नए सीजन में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय भी अपने-अपने पसंदीदा किरदारों में वापसी करेंगे। सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। पांचवां सीजन भी बाकी चारों सीजन की तरह प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed