{"_id":"67bb2387c58a94d3770fb03c","slug":"paresh-rawal-talks-about-kartik-aaryan-role-in-hera-pheri-3-and-the-film-changes-2025-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन को किया गया था कास्ट? परेश रावल ने बता दी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन को किया गया था कास्ट? परेश रावल ने बता दी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 23 Feb 2025 07:11 PM IST
सार
Paresh Rawal: परेश रावल ने हाल ही में एक बातचीत में हेरा फेरी फ्रेंचाइजी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन के बारे में दिलचस्प खुलासा किया।
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल, कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परेश रावल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में 'फिर हेरा फेरी' के बारे में अपनी राय साझा की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की कुछ कमजोरियों की ओर इशारा किया। 'फिर हेरा फेरी' साल 2000 की हिट फिल्म 'हेरा फेरी' का सीक्वल थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में लौटे थे।
Trending Videos
2 of 5
परेश रावल, कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
परेश ने बताईं फिर हेरा फेरी की कमियां
फिल्म भले ही सफल रही, लेकिन परेश रावल का मानना है कि इस फिल्म को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का मौका नहीं मिला। इसके पीछे की वजह उन्होंने कुछ अनावश्यक सीन को माना, जो फिल्म की कहानी को गड़बड़ कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लगे रहो मुन्ना भाई का सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
लगे रहो मुन्ना भाई की तारीफ की
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत करते हुए परेश रावल ने खुलासा किया कि अति आत्मविश्वास ने 'फिर हेरा फेरी' को प्रभावित किया, जिसकी वजह से फिल्म की सादगी को खत्म हो गई। परेश के अनुसार उन्हें लगा कि फिल्म अनावश्यक सीन से भरी हुई थी। उनके अनुसार जबरन हास्य मनोरंजन कर सकता है, लेकिन संयम जरूरी है। अनुभवी अभिनेता ने आगे कहा कि बाबूराव के चरित्र में बहुत अधिक अप्रयुक्त क्षमता थी। उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई' की एक अच्छी तरह से बनाई गई सीक्वल के रूप में प्रशंसा की।
'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के बारे में एक और चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार की जगह लिया जाएगा, जैसा कि भूल भुलैया में हुआ था। हालांकि, परेश रावल ने स्पष्ट किया कि कार्तिक आर्यन को 'हेरा फेरी 3' के लिए एक अलग भूमिका के लिए साइन किया गया था, न कि राजू के रोल के लिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियदर्शन के जुड़ने के बाद बदली कहानी
बाद में, जब प्रियदर्शन फिल्म से जुड़े तो कार्तिक को हटा दिया गया और कहानी में बदलाव किया गया। परेश रावल ने कहा कि कार्तिक को पहले एक अलग भूमिका के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि 'हेरा फेरी 3' में अब वही पुराना कास्ट रहेगी और फिल्म की शूटिंग अगस्त या सितंबर में शुरू हो जाएगी।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X