अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी पायल घोष, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा
- अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी पायल घोष।
- अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में इन दिनों काफी उठा पटक चल रही है। हाल ही में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के ऊपर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब पायल जल्द ही अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाली हैं। इस बात का खुलासा पायल के वकील नितिन सतपुते ने किया है।
हाल ही में पायल के वकील नितिन सतपुते ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 'पायल घोष ने तय किया है कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी। हम कल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट फाइल करेंगे। उन्होंने यह तय किया है कि वो अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली हैं।'
Payal Ghosh has decided to lodge an FIR against the accused. We will file a complainat at Oshiwara Police Station tomorrow. We are doing paperwork today. She has decided that she will lodge FIR against Anurag Kashyap: Advocate Nitin Satpute, lawyer of actor Payal Ghosh https://t.co/5uywnUVump pic.twitter.com/shnO36RNpN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2020
बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
वहीं पायल के इस आरोप पर अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'
पढ़ें: SSR Death Case: एनसीबी ने श्रुति मोदी और जया शाह को भेजा समन, सोमवार को पेशी