स्टेज पर अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता मनीष पॉल लोकप्रिय होस्ट और एक्टर में से शुमार हैं। इस साल वह जहां धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जीयो' से अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं वहीं दूसरी तरफ वह एक नए प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। मनीष ने सोशल मीडिया पर अपनी एक क्लीन शेव लुक की तस्वीर शेयर की है। मनीष पॉल अधिकतर दाढ़ी वाले लुक में ही नजर आते हैं, उन्हें काफी लंबे समय के बाद क्लीन शेव लुक में देखा जा रहा है।
Manish Paul: मनीष पॉल का नया स्टाइल देख लोग हैरान, यहां समझिए किस लिए अपनाया ये क्लीन शेव लुक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन