{"_id":"61f4bf595b593c44450dbda3","slug":"mouni-roy-and-suraj-nambiar-apparently-hosted-a-pool-party-for-their-friends-post-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy-Suraj Nambiar Pool Party: शादी के बाद जमकर पार्टी करते नजर आईं मौनी रॉय, ग्रीन ड्रेस में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni Roy-Suraj Nambiar Pool Party: शादी के बाद जमकर पार्टी करते नजर आईं मौनी रॉय, ग्रीन ड्रेस में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार हाल ही में गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस समारोह में दंपति ने केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों को ही न्योता दिया था। मनोरंजन उद्योग से मौनी के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, मीत ब्रदर्स की संगीत जोड़ी से मनमीत सिंह और आशका गोराडिया भी इस शादी समारोह में शामिल हुए।
वहीं अब दंपति की पूल पार्टी फोटोज सामने आ रही हैं। दोनों ने शादी समारोह के बाद अपने दोस्तों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया था। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
तस्वीरों में मौनी रॉय हरे रंग की होलोग्राफिक ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं, जिसमें कमर पर कट-आउट है। मौनी ने अपने स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट किया करते हुए अपने आउटफिट को मैचिंग ग्रीन बैग के साथ पेयर किया था। वहीं सूरज सफेद ट्राउजर के साथ बीच प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे हैं।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के पूल बैश में अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, मीत ब्रदर्स और कुछ अन्य दोस्त शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय - सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी से पहले अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ही मीडिया के सामने चुप्पी साधते रहे हैं। हालांकि, उनके डेटिंग की खबरें हमेशा आती थीं, लेकिन इस जोड़े ने कभी भी इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।