मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूरज के इंस्टाग्राम पर मौनी की कई तस्वीरें आपको देखने को मिल जाएंगी। दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। मौनी के पति सूरज दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं। वहीं मौनी को टीवी में काम करते हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं। मौनी के लुक में भी पहले से काफी ज्यादा बदलाव आ गया है।
Mouni Roy transformation: 17 साल में बदल गया मौनी रॉय का पूरा लुक, पहले की फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई छोड़कर मुंबई आईं
मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखी हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। इसके लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया था। लेकिन इसे बीच में ही छोड़कर वे मुंबई आ गईं।
पहले से काफी बदल गया लुक
मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम कृष्णा तुलसी था। तब और अब में मौनी का लुक काफी बदल गया है।
सर्जरी कराने का लगा आरोप
मौनी के पुराने दिनों की तस्वीर देखने के बाद आपको लगेगा कि उन्होंने सर्जरी कराई है। सिर्फ चेहरा ही नहीं मौनी रॉय ने अपने शरीर को भी काफी चेंज किया है। हालांकि मौनी ने हमेशा सर्जरी की बात को नकारा ही है।
मौनी रॉय ने अब तक 'नागिन', 'नागिन 2', 'कस्तूरी', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'देवों के देव महादेव' सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया है। मौनी रॉय के फिल्मी सफर की बात करें तो वह 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।