फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Phone Bhoot Movie Poster and trailer release date out Katrina Kaif Siddhant Ishaan Khatter starrer film

Phone Bhoot: इस दिन रिलीज होगा कैटरीना कैफ की फिल्म का ट्रेलर, जानिए सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'फोन भूत'

Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Oct 2022 02:19 PM IST
सार

अपनी शादी के बाद कटरीना कैफ एक बार फिर से स्क्रीन्स पर छाने के लिए तैयार हैं। कुछ महीनों पहले उनकी फिल्म 'फोन भूत' का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ आज की जनरेशन के टैलेंटेड एक्टर्स सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Phone Bhoot Movie Poster and trailer release date out Katrina Kaif Siddhant Ishaan Khatter starrer film
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जब से कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म फोन भूत की घोषणा की गई है, तब से फैन्स तीनों को एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट भी सहायक भूमिकाओं में हैं। अब फोन भूत का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें लिखा है फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में लिखा, इनकमिंग कॉल...फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। सिद्धांत ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा- रोमांच शुरू होने वाला है ... सभी फोन बजने लगेंगे क्योंकि फोन भूत ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। वहीं ईशान ने भी पोस्टर साझा किया है। बता दें कि पोस्टर में तीनों अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन आएगा नजर
इस फिल्म में पहली बार कटरीना, सिद्धांत और ईशान खट्टर की तिकड़ी ऑडियंस को देखने को मिलने वाली है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, तो वहीं इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के अलावा कटरीना जल्द ही एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed