बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar Movie in Pakistan: धुरंधर मूवी पाकिस्तान में बैन है, लेकिन वहां इस फिल्म की पाइरेटेड डीवीडी बिक रही हैं, वो भी बहुत सस्ते दामों में। जानिए क्या है पूरा मामला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कार्ल रॉक भारत में रहने वाले एक न्यूजीलैंड के ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। जिनके हाल के एक पाकिस्तान से जुड़े वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान में धुरंधर फिल्म के बैन होने के बावजूद उन्हें कराची के रेनबो सेंटर में इस फिल्म की पाइरेटेड डीवीडी मिली।
कीमत जानकर रह गए दंग
बता दें, कराची का रेनबो सेंटर पाइरेटेड कॉन्टेंट का हब माना जाता है। वहां पहुंचे कार्ल रॉक ने वीडियो में हैरानी जताते हुए कहा, ‘पाकिस्तान में भारतीय फिल्में बैन हैं, लेकिन देखिए मुझे क्या मिला।’ इस पर दुकानदार ने जवाब दिया, ‘यह एक इंडियन फिल्म है, ‘धुरंधर’। यह हाल ही में रिलीज हुई है।’ जब रॉक ने कीमत पूछी, तो दुकानदार ने कहा, ‘सर, यह 50 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16 भारतीय रुपये) की है।’
यूजर्स ने पाकिस्तान को किया ट्रोल
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर हैरान रह गए। खासकर इस बात पर कि पाकिस्तान में अभी भी पाइरेटेड फिल्मों की सीडी और पेनड्राइव बेची जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस फिल्म पाकिस्तान को खराब दिखाया गया है, वही पाकिस्तान में पसंद की जा रही है, lol।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में भी पाकिस्तान में पाइरेटेड डीवीडी बेची जा रही है। हमारे यहां 15 साल पहले पाइरेटेड फिल्मों की सीडी लाते थे।’
कई लोग इस बात से भी चौंक गए कि पाकिस्तान में अब भी सीडी और पेनड्राइव जैसी चीजों का चलन है। एक ने लिखा, ‘क्या पाकिस्तान में अभी भी पेनड्राइव और सीडी पर फिल्में खरीदी जा रही हैं? हमारे यहां तो यह ट्रेंड कम से कम 10 साल पहले खत्म हो गया।’
‘धुरंधर’ 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही भारत और पाकिस्तान दोनों जगह नेटफ्लिक्स की साप्ताहिक टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगाया हुआ है।