फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Piyush Mishra Talk About Anurag Kashyap And Abhay Deol controversy on The set Of Dev D

Piyush Mishra: अभय देओल और अनुराग कश्यप के विवाद पर पीयूष मिश्रा ने दिया बयान, बोले- हर किसी के साथ संबंध..

Wed, 15 Feb 2023 09:54 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 09:54 PM IST
सार

अनुराग कश्यप और अभय देओल के बीच चल रहे विवाद को लेकर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बोलना महज बेवकूफी है। 

विज्ञापन
Piyush Mishra Talk About Anurag Kashyap And Abhay Deol controversy on The set Of Dev D
Abhay Deol Anurag Kashyap Piyush Mishra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अभय देओल और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच काफी वक्त से मनमुटाव चल रहा है। दरअसल, यह मनमुटाव उस दौरान शुरू हुआ, जब अभय देओल और अनुराग कश्यप फिल्म देव डी के लिए एक साथ काम कर रहे थे। इतना वक्त बीतने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को लेकर कोई न कोई बयान देते रहते हैं। अब अभिनेता पीयूष मिश्रा ने दोनों को लेकर एक बयान दिया। 

विज्ञापन


पीयूष मिश्रा ने कही यह बात
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं दोनों को अच्छी तरह से जानता हूं। अनुराग कश्यप के बारे में कुछ भी कहना मूर्खता होगी। अभय देओल की बात अलग है और अनुराग के हर किसी के साथ संबंध अलग हैं। कश्यप को समझना काफी मुश्किल है। उनके बारे में कुछ भी कहना है या किसी भी प्रकार का बयान देना महज बेवकूफी होगी। उन्होंने आगे कहा कि अभय को मैं जानता हूं। वह बहुत संगठित किस्म का व्यक्ति है। वह सभी चीजें काफी नाप-तोलकर करना पसंद करता है और अपने स्टारडम का अच्छे से ख्याल रखता है। अभय का यह है कि वह अपनी नाक पर मक्खी भी नहीं बैठने देगा। अनुराग कश्यप को लेकर पीयूष मिश्रा ने कहा कि देव डी के दौरान कुछ हुआ होगा इनका, कुछ पंगे हुए होंगे, क्योंकि अनुराग के हो जाते हैं। 
विज्ञापन


अनुराग कश्यम ने अभय को लेकर कही थी यह बात
दरअसल, इस झगड़े की शुरुआत उस वक्त हुई, जब अनुराग कश्यप ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान देव डी के समय अभय देओल पर विवादित टिप्पणी की। अनुराग का कहना था कि उस दौरान अभिय ने काफी नखरे दिखाए थे और रहने के लिए अलग कमरे की मांग की थी। उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगी थी और कहा था कि उन्हें इसे सार्वजनिक तौर पर नहीं कहना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Dharmendra: धर्मेंद्र ने चुन चुन कर गिनाए सोशल मीडिया के फायदे, फिर बोले- कमबख्त ये भी एक नशा है जो..

अभय देओल ने साधा कश्यप पर निशाना
बीते दिनों अभय देओल ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं अपना दिल हाथों में रखता हूं, लेकिन यहां पर कुछ लोग ऐसे हैं, जो फायदा उठाते हैं और फिर आपको जवाब देना पड़ता है। वह मेरे लिए सिर्फ एक अच्छा सबक है। उसके बाद से मैंने सिर्फ परहेज किया है, क्योंकि इस तरह के जहरीले लोगों की मेरी जिंदगी में जरूरत नहीं है। जिंदगी बहुत छोटी है और हमारे पास इन चीजों के अलावा अच्छा करने को बहुत कुछ है। 

Maharana: हॉटस्टार स्पेशल्स ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी निभाएंगे टाइटल रोल, ओटीटी ने जारी किया पहला पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed