फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 28 Sep 2021 10:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Sep 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi to bollywood celebs Wishes lata mangeshkar Happy Birthday
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज कर चुकी लता मंगेशकर को सन 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। लता मंगेशकर ऐसी जीवित हस्ती हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं। लता मंगेशकर के लिए गाना पूजा के समान है इसलिए रिकॉर्डिंग के समय वो हमेशा नंगे पैर ही गाती हैं। 



अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी ने अपनी आवाज से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें देश दुनिया से बधाई के संदेश मिल रहे हैं।
 
 

Pm Narendra Modi to bollywood celebs Wishes lata mangeshkar Happy Birthday
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। आपकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति आपकी विनम्रता और जुनून के लिए आपका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, आपका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Pm Narendra Modi to bollywood celebs Wishes lata mangeshkar Happy Birthday
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

अमित शाह ने लिखा, सादगी व सौम्यता की प्रतिमूर्ति स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को पूरे विश्व में गुंजायमान किया है। आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Narendra Modi to bollywood celebs Wishes lata mangeshkar Happy Birthday
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed