सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाते हैं रणबीर कपूर, इस अभिनेता की पत्नी से रह चुका है अफेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 28 Sep 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor birthday special Here are some interesting facts about actor's life
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ भले ही बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही हो, लेकिन लोगों के दिलों में जगह उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से जगह बना ली। आज के दौर में रणबीर कपूर हर निर्देशक निर्माता की पसंद हैं। रणबीर कपूर 28 सितम्बर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्मऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। वो बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है। रणबीर कपूर के साथ भले ही कपूर परिवार का नाम जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ो लोगों का दिल जीता।



रणबीर कपूर ने मुंबई से की पढ़ाई

रणबीर कपूर ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। हालांकि रणबीर ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि जब वह छोटे थे तो उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगता था। रणबीर कपूर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की थी। जब रणबीर 10वीं पास हुए तो उनकी दादी कृष्णाराज कपूर ने घर में पार्टी दी। जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि रणबीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कपूर खानदान में सबसे अधिक पढ़ाई की है।

Trending Videos
Ranbir Kapoor birthday special Here are some interesting facts about actor's life
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय से बोला था झूठ

कपिल शर्मा के शो में ऐश्वर्या राय ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि रणबीर कपूर जब 10वीं में थे तो उन्होंने ऐश्वर्या राय से झूठ बोला था। दरअसल रणबीर के 10वीं में 54.3% आए थे। लेकिन रणबीर ने ऐश्वर्या राय को 65% बताए थे। ऐश्वर्या राय ने बताया कि उस समय रणबीर ने उनसे कहा था कि बताओ इतने नंबर में ही सभी इतना खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor birthday special Here are some interesting facts about actor's life
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

इमरान खान की पत्नी अवंतिका को कर चुके हैं डेट

रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक को डेट कर चुके हैं। हालांकि ये बात बहुत पुरानी है, जब ये दोनों काफी युवा थे उस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। रणबीर का अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था। अवंतिका 'जस्ट मोहब्बत' टीवी सीरियल में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। रणबीर को अवंतिका इतनी पसंद थीं कि वो रोज ही इस टीवी शो के सेट पर उनसे मिलने पहुंच जाते थे। खबरों की माने तो दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

Ranbir Kapoor birthday special Here are some interesting facts about actor's life
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन अभिनेत्रियों के साथ रहा अफेयर

रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से भी जुड़ा। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाखरी, सोनम कपूर सहित कई सितारों से उनका नाम जुड़ चुका है। फिलहाल रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor birthday special Here are some interesting facts about actor's life
रणबीर कपूर - फोटो : You Tube

बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी शुरुआत  

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे। रणबीर कपूर ने एक अभिनेता के रूप में साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सांवरिया’ के बाद ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’,‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ तक आते-आते रणबीर कपूर ने यह साबित कर दिया कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed