{"_id":"6152919a738660393a40219b","slug":"lata-mangeshkar-birthday-special-know-about-her-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की कुछ ऐसी है अधूरी प्रेम कहानी, इस वजह से ताउम्र रहीं कुंवारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की कुछ ऐसी है अधूरी प्रेम कहानी, इस वजह से ताउम्र रहीं कुंवारी
भारत रत्न, स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।
ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि लता जी ने शादी नहीं की है। लता जी के फैंस के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की। कहते हैं लता मंगेशकर को भी कभी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की।
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Social Media
खबरों की मानें तो लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। लेकिन ये मोहब्बत मुक्कमल नहीं पो पाई। कहा जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।
3 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : PTI
वहीं लता जी का कहना था कि उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन लता की तरह राज भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज को क्रिकेट का बहुत शौक था। इसके चलते वो कई सालों तक बीसीसीआई से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Social Media
राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे। बता दें कि 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया था। हालांकि राज के अलावा लता मंगेशकर का नाम किसी और के साथ कभी नहीं जुड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें, छोटी बहनों को पढ़ाने के लिए उन्होंने खुद की पढ़ाई नहीं की। लता मंगेशकर अपने पिता के साथ मराठी संगीत नाटक में पहले से ही काम करती थीं और 14 साल की उम्र में वह बड़े कार्यक्रमों और नाटकों में अभिनय करने लगीं। लता अपने सभी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उनकी परवरिश महाराष्ट्र में हुई। लता पिछले कई दशक से अपनी आवाज का जादू फिल्मी दुनिया में बिखेर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।