हर साल 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। देश के लिए दिए गए भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगत सिंह ने अपनी सोच और इरादों से अंग्रेजों की हुकूमत को हिला दिया था और युवाओं में क्रांति की लहर भर दी थी। इस स्वतंत्रता सैनानी की इसी देश भक्ति और जब्जे को दर्शाती बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में कई कलाकारों ने उनका किरदार बखूबी निभाया है। आज भगत सिंह की जयंती पर जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने लोगों का पर्दे पर भगत सिंह से परिचय कराया।
भगत सिंह जयंती: बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, एक को तो मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शम्मी कपूर
फिल्म 'शहीद भगत सिंह' (1963) में मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन के एन बंसल ने किया था।
मनोज कुमार
भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया हैं। इसी क्रम में साल 1965 में उन्होंने फिल्म 'शहीद' में भगत सिंह का मुख्य किरदार निभाया।
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद भी पर्दे पर भगत सिंह की भूमिका में नजर आ चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सुकुमार नायर ने निर्देशित किया था।
अजय देवगन
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन भी भगत सिंह के किरदार में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म साल 2002 में आई थी। इस साल भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन दर्शकों ने अजय देवगन का किरदार खूब पसंद आया था, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।