फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police contact Alia Bhatt after she complains of privacy invasion by paparazzi

Alia Bhatt: प्राइवेसी मामले में शिकायत कराने से पीछे हटीं आलिया? एक्ट्रेस से संपर्क के बाद पुलिस ने कही यह बात

Wed, 22 Feb 2023 09:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर उस शख्स पर गुस्सा जाहिर किया, जिसने बिना इजाजत एक्ट्रेस की फोटोज क्लिक कीं।

विज्ञापन
Police contact Alia Bhatt after she complains of privacy invasion by paparazzi
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने उन लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला, जो सितारों की प्राइवेसी का मजाक उड़ाते हैं। दरअसल, हुआ यह था कि आलिया भट्ट अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी हुई थीं, तभी पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं। आलिया भट्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात पर गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस ने साथ ही मुंबई पुलिस को भी पोस्ट में टैग किया था। अब मामले में मुंबई पुलिस ने उनसे कॉन्टेक्ट किया है। हालांकि, इस मामले में आलिया भट्ट ने कोई औपचारिक शिकायत नहीं कराई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर उस फोटोग्राफर की जमकर क्लास लगाई जिसने उनकी तस्वीरें बिना इजाजत क्लिक कीं। पोस्ट में आलिया ने पुलिस को टैग किया था। एक अधिकारी के मुताबिक खार पुलिस स्टेशन ने एक्ट्रेस से संपर्क किया। लेकिन, उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

Khela Hobe Review: ओमपुरी की आखिरी फिल्म में नहीं दिखा दिग्गज अभिनेता का दम, मुग्धा गोडसे से नहीं हो पाया खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आलिया मां बनने के बाद से अपना ज्यादातर वक्त घर पर अपनी बेटी राहा के साथ बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जब उनकी तस्वीरें सामने आई तो वह काफी नाराज हुईं। यह तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल ने प्रकाशित की थीं। आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं। यह हमेशा की तरह ही एक नॉर्मल दोपहर थी, जब मैं  अपने घर के लिविंग एरिया में थी, तभी ऐसा लगा कि मुझे कोई देख रहा है..जैसे ही मैंने ऊपर देखा, दो आदमी मेरे घर के पड़ोस वाली बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े थे। क्या ऐसा करना सही है क्या किसी को ऐसा करने की इजाजत मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है।' 
The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता

अपने पोस्ट के साथ आलिया ने पुलिस को टैग किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जब एक्ट्रेस से बात की तो फिलहाल उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज न कराने का फैसला किया है। बता दें कि आलिया के साथ घटी घटना पर बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां भी उनके पक्ष में आ गई हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर अर्जुन कपूर तक, हर किसी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Kai Po Che: 'काई पो चे' के दस वर्ष पूरे! अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed