सब्सक्राइब करें

पति नवाब शाह संग गोवा में वर्कआउट करती दिखीं पूजा बत्रा, यूजर्स ने कहा -‘योगी कपल’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 02 Mar 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Pooja Batra shared fitness workout pics with husband nawab shah from goa, fan commented yogi couple
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : Insatagram- @poojabatra

अभिनेत्री पूजा बत्रा इन दिनों पति नवाब शाह के साथ गोवा की खुली हवाओं का आनंद ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी और पति की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें दोनों ही फिटनेस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। 45 वर्षीय अभिनेत्री ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों ही प्रकृति और व्यायाम का एक साथ आनंद लेते दिख रहे हैं।

Trending Videos
Pooja Batra shared fitness workout pics with husband nawab shah from goa, fan commented yogi couple
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

पूजा बत्रा ने गोवा में वीकेंड मनाते हुए ये पोस्ट साझा किया। कपल का लुक काफी स्पोर्टी था। पूजा ने सफेद रंग के स्पोर्ट्स कपड़े ऊपर कैरी किए थे और नीचे मल्टी रंग का प्रिटेंड जिम वियर पहन रखा था। वे अपने हाथों के सहारे सिर के बल पैर ऊपर किए उल्टी अवस्था में खड़ी थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Batra shared fitness workout pics with husband nawab shah from goa, fan commented yogi couple
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

पूजा ने खुद को बड़ी ही सफाई से संतुलित किया हुआ था। वहीं पति नवाब शाह एक पैर पर खड़े थे। उन्होंने एक हाथ खुला रखा था और दूसरे से पूजा के पैर पकड़ रखे थे। इसपर अभिनेत्री ने बड़ा मजेदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा ‘हमारे जीवन का जिग और जैग’। साथ ही उन्होंने हैशटैग लगाकर लिखा वीकेंड, मैरिडलाइफ और कपल्स।

Pooja Batra shared fitness workout pics with husband nawab shah from goa, fan commented yogi couple
pooja batra, nawab shah - फोटो : social media

इसपर नवाब शाह ने कमेंट कर जवाब दिया है। उन्होंने पूजा के लिए दिल वाला इमोजी बनाया। इस पोस्ट पर फैंस भी खूब टिप्पणी कर रहे हैं। किसी ने लिखा ‘योगी कपल’ तो कोई कहता नजर आया ‘बहुत खूब’। पूजा के इंस्टाग्राम पर छह लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Pooja Batra shared fitness workout pics with husband nawab shah from goa, fan commented yogi couple
पूजा बत्रा - फोटो : Insatagram- @poojabatra

बता दें कि पूजा नियमित रूप से योगाभ्यास करती हैं। अनेक प्रकार के आसन के बारे में अपने पोस्ट के कैप्शन के जरिए लोगों को भी जानकारी देती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा फिल्म विरासत, हसीना मान जाएगी और कहीं प्यार न हो जाए जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed