सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: पूजा बेदी ने आर्यन खान को बताया 'मासूम बच्चा', भड़क उठे यूजर्स और ले ली क्लास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Oct 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Pooja calls Aryan innocent kid Twitter user says SRK started acting at 23
पूजा बेदी और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री पूजा बेदी भी शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने आर्यन खान को 'निर्दोष बच्चा' बता डाला है। गौरतलब है कि अभी आर्यन खान के ड्रग मामले में संलिप्तता को लेकर एनसीबी की जांच चल रही है और कोर्ट द्वारा आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस वक्त आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं और विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई का आदेश 20 अक्तूबर तक सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं, पूजा बेदी ने न सिर्फ आर्यन खान का समर्थन किया है, बल्कि एनसीबी पर भी सवाल खड़े किये हैं।



 

Trending Videos
Pooja calls Aryan innocent kid Twitter user says SRK started acting at 23
आर्यन खान - फोटो : PTI

पूजा बेदी का कहना है कि अगर आर्यन खान पर कोई ड्रग नहीं मिला तो क्या यह भयावह नहीं है कि एक मासूम बच्चे को लॉकअप में दिन बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है।बिना किसी कारण के जेल में डालना मानसिक रूप से हानिकारक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत है... ऐसी व्यवस्थाएं निर्दोषों को सजा देकर अपराधी पैदा करती हैं। पूजा बेदी ने यह बात ट्वीट के जरिए की है। हालांकि, उन्होंने जैसे ही अपने ट्वीट में आर्यन खान को 'मासूब बच्चा' बताया वैसे ही ट्विटर यूजर्स ने उनकी क्लास ले ली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja calls Aryan innocent kid Twitter user says SRK started acting at 23
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक ट्विटर यूजर ने पूजा बेदी के आर्यन को बच्चा बताने वाले ट्वीट को चुनौती दी। इस यूजर ने लिखा कि शाहरुख खान ने 23 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। नीरज चोपड़ा ने 23 साल की उम्र में भाला फेंककर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन आर्यन बच्चा है क्योंकि वह है! 

Pooja calls Aryan innocent kid Twitter user says SRK started acting at 23
पूजा बेदी - फोटो : Instagram

हालांकि, पूजा बेदी इस यूजर को अपने जवाब में कोई पुख्ता कारण नहीं दे पाई कि क्यों 23 साल के आर्यन खान को जेल में नहीं होना चाहिए था। उन्होंने लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी की उपलब्धियां क्या हैं ... बिना किसी वैध कारण के 23 साल के व्यक्ति को जेल में डाल देना डराने वाला है। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए कहा कि आपके द्वारा उल्लेखित लोगों में से कोई भी बिना किसी वैध कारण के अचानक हफ्तों के लिए सलाखों के पीछे फेंक दिया गया तो  आप सिस्टम के बारे में कैसा महसूस करेंगे? वही सिस्टम जिसे आप सम्मान देने की बात करते हैं।

विज्ञापन
Pooja calls Aryan innocent kid Twitter user says SRK started acting at 23
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने पूजा बेदी की क्लास लेते हुए कहा कि बॉलीवुड या 'गटरवुड' जैसा कि वे इसे कहते हैं, दुकान बंद कर देनी चाहिए। इस यूजर ने लिखा कि न्यायिक प्रणाली को एक बड़े सुधार की आवश्यकता नहीं है ... बल्कि बॉलीवुड (गटरवुड) को जल्द ही बंद कर देना चाहिए ताकि हमारे देश को राष्ट्र-विरोधी तत्वों / गतिविधियों से बचाया जा सके। सभी ने अपना असली चेहरा देखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आर्यन खान को मासूम कहना बंद करो। कोई भी मासूम नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed