फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pooja hegde share bts video of hai jawani to ishq hona hai with varun dhawan

पूजा हेगड़े ने 'है जवानी तो इश्क होना है' का बीटीएस वीडियो किया शेयर, वरुण के साथ मस्ती करती नजर आईं अभिनेत्री

Wed, 13 May 2026 07:20 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 07:20 PM IST
सार

Hai Jawani To Ishq Hona Hai BTS Video: पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। फिल्म के सेट से वरुण और पूजा की मस्ती भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
pooja hegde share bts video of hai jawani to ishq hona hai with varun dhawan
पूजा हेगड़े और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री पूजा हेगड़े और वरुण धवन फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले पूजा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट से एक मस्ती भरा बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने 'तेरा हो जाऊ' के शूट के दौरान का है। इस गाने के शूट के दौरान वरुण और पूजा ने जमकर मस्ती की, जिसकी झलक इस वीडियो में साफ दिखाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)


विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा ने लिखा नोट
पूजा ने आज 13 मई को इंस्टाग्राम पर 'है जवानी तो इश्क होना है' का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'मौसम बेहद ठंडा था, लेकिन माहौल बेहद खुशनुमा था।'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (HJTIHH) को डेविड ने निर्देशित किया है। यह एक आगामी भारतीय हिंदी कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन पर लारा भूपति ने दी शुभकामनाएं, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'आपके साये में...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed