फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Poonam pandey and Sakshi khanna on dating spree

विनोद खन्ना के बेटे से चल रहा है पूनम पांडे का अफेयर!

Thu, 16 Jul 2015 08:15 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
Poonam pandey and Sakshi khanna on dating spree

फिल्मी गपशप की दुनिया में इन दिनों एक अनोखी जोड़ी की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि अपनी सेक्सी अदाओं के लिए मशहूर मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे के साथ मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना की डेटिंग चल रही है।

विज्ञापन


साक्षी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि भंसाली ने विनोद खन्ना को भरोसा दिलाया है कि वह उनके बेटे को लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन


इस बीच बॉलीवुड के गलियारे इस बात से गर्म हैं, कि साक्षी अक्सर पबों में पूनम पांडे के हाथों में हाथ डाले देखे जा रहे हैं। दोनों देर रात तक साउथ बॉम्बे की पार्टियों में मशगूल रहते हैं। उनकी आंखों का अंदाज और बातों का लहजा बताता है कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम पांडे को मिल गया है अपना हीरो!

Poonam pandey and Sakshi khanna on dating spree

हाल ही में पूनम पांडे ने सोशल साइट्स पर कहा था कि उन्हे एक हीरो की तलाश है हालांकि उन्होने ऐसा अपनी आने वाली फिल्म के लिए कहा था। लेकिन विनोद खन्ना के छोटे बेटे के साथ लगातार देखी जा रही पूनम को क्या अब फिल्म और जिंदगी दोनों के लिए हीरो मिल गया है, इस बात के चर्चे फिल्मी गलियों में खूब हैं।

विनोद खन्ना के छोटे बेटे साक्षी को पिछले दिनों ही संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में लेने की बात कही है। जबकि पूनम योग दिवस पर एक खास तरीके से योगा करते हुए अपना वीडियो अपलोड करके सुर्खियों में हैं।

हालांकि साक्षी खन्ना और पूनम पांडे दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल दोनों मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed