फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: सुलझ गया पूनम पांडे की मौत का रहस्य, पब्लिसिटी स्टंट था सर्वाइकल कैंसर से निधन होने का नाटक

Fri, 02 Feb 2024 11:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 02 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन हो गया है। अभिनेत्री की मौत की पुष्टि उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए की है। 

विज्ञापन
poonam pandey death Passes Away at age of 32 due to Cervical Cancer Manager shares post Confirms She Died
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें उनके निधन की बात कही गई। पोस्ट के मुताबिक, अभिनेत्री सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री की मौत की खबर पर सितारों और फैंस का विश्वास करना मुश्किल हो रहा था, जिसपर रहस्य बरकरार था। हालांकि, अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है। पूनम पांडे जीवित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक वीडियो साझा करते हुए किया। 

poonam pandey death Passes Away at age of 32 due to Cervical Cancer Manager shares post Confirms She Died
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्ट साझा कर दी गई जानकारी
उनकी मौत की खबर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई एक पोस्ट में सामने आई थी। पोस्ट में लिखा था, 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


Navya Podcast: बेटे से ज्यादा बेटी को मानती हैं जया बच्चन! श्वेता नंदा को बताया अपनी ताकत

poonam pandey death Passes Away at age of 32 due to Cervical Cancer Manager shares post Confirms She Died
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

फैंस को नहीं हो रहा विश्वास
उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह सवा ग्यारह से साढ़े ग्यारह के बीच एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है। अब पूनम ने सामने आकर अपने मौत के तमाशे का खुलासा किया है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी जीवित होने की जानकारी दे रही हैं और कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने की बात कह रही हैं। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है।'
Anu Aggarwal: अनु अग्रवाल की इस बात से हैरान हो गए थे बिग बी, 'आशिकी' के बाद एक कैदी की तरह रहती थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
poonam pandey death Passes Away at age of 32 due to Cervical Cancer Manager shares post Confirms She Died
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

बयान से चर्चा में आई थीं पूनम
पूनम पांडे एक लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई, जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वे कपड़े उतार देंगी। अपने दावे के साथ यह पहली बार था, जब उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपना ध्यान आकर्षित किया।
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' को लेकर पाक कलाकार अदनान सिद्दीकी के बिगड़े बोल, फिल्म को बताया फ्लॉप

विज्ञापन
poonam pandey death Passes Away at age of 32 due to Cervical Cancer Manager shares post Confirms She Died
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉकअप में आईं थीं नजर
पूनम ने 'नशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूनम को आखिरी बार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप के पहले सीजन में देखा गया था। हालांकि, वे शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ। कंगना रनौत के लॉक अप का पहला सीजन स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था।
The Crew: दिल थामकर बैठिए! धड़कने बढाने आ रही है 'द क्रू', इस दिन दस्तक देगी करीना-तब्बू और कृति की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed