प्रतिक्रिया: प्रेग्नेंसी की खबरों पर पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को बताया- गर्भवती हैं या नहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खबरें सामने आई। लेकिन पूनम पांडे ने अपनी खबरों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने इन खबरों को बकवास और फेक बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'जबरदस्ती का प्रेग्नेंट मत बनाओ। एक महिला के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह बुरी खबर है।'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इसलिए मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। एक बार पूछ तो लो। मेरी जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। मैं पेड़े बाटूंगी अगर मैं प्रेग्नेंट हूं।' मालूम हो कि लगभग दो साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद पूनम पांडे ने बीते साल एक सितंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की। खुद पूनम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की थी।
हालांकि, शादी को एक महीना बाद ही अभिनेत्री ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। पूनम ने आरोप लगाया था कि सैम ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उन्हें कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन बाद पूनम और सैम फिर साथ आ गए।
इस बारे में अभिनेत्री ने बताया था, 'हम चीजों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, हम फिर साथ आ गए हैं। आपको पता है कि हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हम प्यार में पागल हैं और किस शादी में उतार-चढ़ाव नहीं होते।" गौरतलब है कि पूनम ने 'नशा', 'आ गया हीरो' और 'द जर्नी ऑफ कर्मा' जैसी फिल्मों में काम किया है।