{"_id":"60826c57854a474c2a0a4c56","slug":"popular-gujarati-actor-amit-mistry-passed-away-due-to-cardiac-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: जाने माने अभिनेता अमित मिस्त्री का 47 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: जाने माने अभिनेता अमित मिस्त्री का 47 साल की उम्र में निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। वे 47 साल के थे। बताया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। अपने करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। इनमें क्या कहना, एक चालिस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेजन प्राइम सीरीज बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्में शामिल हैं।
2 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Social media
अमित गुजरात के मंझे हुए अभिनेताओं में से थे। उन्होंने थियेटर में भी काम किया था। इसलिए अभिनय कौशल की परख और संपन्नता उनके अंदर बखूबी थी। अपने अभनिय करियर में उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रम और फिल्में कीं। दिलीप जोशी के साथ भी उनके काम को याद किया जाता है।
3 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Insatagram
वे गुजराती फिल्मों और गुजराती रंगमंच की दुनिया के भी बेहद लोकप्रिय अभिनेता थे, जो क्षेत्रीय भाषा में भी ढेरों काम कर चुके थे। बताया जा रहा है कि अमित को आज अपने घर में दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ मुंबई के पश्चिमी अंधेरी स्थित जुहू गल्ली इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Insatagram
बताया जाता है कि अमित मिस्त्री तलाकशुदा थे। करीब 10 साल पहले उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। अमित मिस्त्री की मां इस वक्त रिश्तेदारों की मदद से अमित के अंतिम संस्कार में लगी हैं। वहीं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके साथी कलाकार से लेकर सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमित मिस्त्री
- फोटो : Insatagram
अमित मिस्त्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘क्या कहना’ से की थी। इसमें उन्होंने प्रिया के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीच-बीच में वे अन्य शोज भी करते रहे। साल 2007 में ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, 2009 में ’99’, 2010 में ‘शोर इन द सिटी’, 2011 में ‘यमला पगला दीवाना’, 2012 में ‘गली-गली चोर है’, 2014 में ‘बे यार’, 2017 में ‘ए जेंटलमैन’ और 2021 में ‘भूत पुलिस’ में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।