फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prabhas horror comedy film The Raja Saab tentative runtime revealed directed by Maruthi

The Raja Saab: द राजा साब के रन टाइम का हुआ खुलासा, जानिए कितने घंटों की होगी प्रभास की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Mon, 16 Jun 2025 09:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Jun 2025 09:49 PM IST
सार

The Raja Saab Tentative Runtime: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का दमदार टीजर आज रिलीज हो चुका है। टीजर को लेकर दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी। वहीं इसी बीच फिल्म के टेंटेटिव रनटाइम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
 

विज्ञापन
prabhas horror comedy film The Raja Saab tentative runtime revealed directed by Maruthi
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा एक्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि आज फिल्म 'द राजा साब' का खौफनाक टीजर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वहीं इस फिल्म के रन टाइम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

क्या होगा फिल्म का रन टाइम
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, 'द राजा साब' के टीजर लॉन्च के दौरान मारुति ने गलती से कहा कि फिल्म साढ़े तीन घंटे की होगी, जिससे ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई। बाद में मारुति ने सफाई दी कि फिल्म करीब तीन घंटे लंबी होगी। उन्होंने कहा कि रिलीज के करीब रन टाइम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने बताया कि इस फिल्म में कई अहम सींस हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। इसके अलावा उन्होंने मारुति से दो भागों में फिल्म बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन मारुति ने सारी कहानी एक ही फिल्म में दिखाने का फैसला किया। साथ ही यह जानकारी भी सामने आई की अभी कुछ गानों की शूटिंग बाकी है।

यह भी पढ़ें: Vishnu Manchu: विष्णु मांचू का 22 साल का इंतजार हुआ खत्म, रजनीकांत ने देखी 'कन्नप्पा' लगाया गले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'द राजा साब'
मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार, प्रभास श्रीनु, बोमन ईरानी, वीटीवी गणेश, सप्तगिरी, समुथिरकानी के अलावा भी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: 'मेरा दिल भर गया', श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचीं जैकलीन, शेयर कीं तस्वीरें लिखा नोट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed