फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhu Deva will dance in Street Dancer 3D on his superhit song Muqabla song after 25 year

25 साल फिर नजर आएगा प्रभु देवा का 'मुकाबला' अवतार, इस बार वरुण और श्रद्धा निभाएंगे साथ

Fri, 20 Dec 2019 09:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 20 Dec 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Prabhu Deva will dance in Street Dancer 3D on his superhit song Muqabla song after 25 year
Muqabla - फोटो : amar ujala mumbai

प्रभु देवा को देश में  डांस की फील्ड में बादशाह का दर्जा 'मुकाबला' गाने से ही मिला था। इस गाने में प्रभु देवा ने ऐसा शानदार डांस किया था कि लोग उनके अंदर भारतीय माइकल जैक्शन देखने लगे थे। प्रभु देवा का वही आइकॉनिक सॉन्ग 25 साल फिर एक बार वापसी कर  रहा है। इस गाने में प्रभु देवा खुद तो होंगे ही लेकिन साथ में वरुण और श्रद्धा भी उनके साथ थिरकते नजर आएंगे। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का यह गाना 21 दिसंबर को रिलीज होगा।

विज्ञापन


'मुकाबले' गाने का गाने का रीक्रिएट वर्जन गानायश नार्वेकर और परम्परा ठाकुर ने गाया है। वहीं तनिष्क बागची ने गाने का म्यूजिक और नए लिरिक्स दिए हैं। यह डांस राहुल शेट्टी और राजू सुंदरम द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस बारे में डांस करते हुए स्ट्रीट डांसर 3डी के निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी प्रभु सर के लिए डांस सीक्वेंस सेट करने को मिलेंगे और वह भी उनके खुद के आइकॉनिक गाने 'मुकबला' पर, जिसे मैंने हमेशा एक बच्चे की तरह पसंद किया है। टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए यह एक विशेष गीत है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को गीत का यह संस्करण उतना ही पसंद आएगा, जितना उन्हें असल गाना आया था।'

विज्ञापन

Prabhu Deva will dance in Street Dancer 3D on his superhit song Muqabla song after 25 year
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माताओं में से एक भूषण कुमार का कहना है, ' मुझे पता था कि यह फिल्म इस तरह के एक प्रतिष्ठित गीत की हकदार है।  जैसे ही हमें अधिकार मिल गए, प्रभु सर के बड़े प्रशंसक के तौर पर मैं खुद यह देखने के लिए उत्साहित था कि वह इस बारे हमारे लिए कौन सा जादू बिखेरेंगे। इस संगीत को रीक्रिएट करते हुए हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक नए संस्करण को भी पसंद करेंगे।' भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित और रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। '

पढ़ें: करीना ने खोले करिश्मा के राज, बोलीं, 'वह हमारे दादा जी की सबसे प्रिय पोती थी'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed