{"_id":"28106e326f2a2dde430d1a4bcee27c7e","slug":"preity-zinta-angry-about-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं किसी से भीख नहीं मांग रही हूं: प्रीति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैं किसी से भीख नहीं मांग रही हूं: प्रीति
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा उन अफवाहों से दुखी हैं जिनमें उनकी आर्थिक हालत को बहुत ही दयनीय तरीके से पेश किया गया था।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया कि वह अपना कर्ज़ चुकाने के लिए यहां खार इलाके में स्थित अपने फ्लैट को किराए पर दे रहीं हैं।
प्रीति जिंटा ने कहा कि यह खबर सरासर झूठी और अफवाह है। उन्होंने कहा कि मैं चकित हूं कि ऐसी खबरें आईं कहां से। इन खबरों को कोई सच्चाई नहीं है।
प्रीति ने कहा कि भगवान की कहा भगवान की कृपा से मेरी आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि मैं अपनी संपत्ति को नीलाम करूं। मैं किसी से भीख नहीं मांग रही।
मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने कुछ समय पहले लव इन पेरिस फिल्म बनाई थी। यह फिल्म बुरी तरह से डूब गई थी। उसी के बाद से ऐसी अफवाहें चल निकलीं थीं कि प्रीति भारी कर्ज में डूबी हैं।
विज्ञापन