फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta bought a new luxurious house in Bandra Mumbai actress spent 8 2 crore for this property

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बांद्रा में खरीदा नया आलीशान घर, इतने करोड़ में किया संपत्ति का सौदा

Wed, 25 Oct 2023 05:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Oct 2023 05:28 PM IST
सार

प्रीति जिंटा अब एक और नए आलीशान घर की मालकिन बन गई हैं। अभिनेत्री ने मुंबई के बांद्रा में नई संपत्ति खरीदी है।

विज्ञापन
Preity Zinta bought a new luxurious house in Bandra Mumbai actress spent 8 2 crore for this property
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री से जुड़ी नई खबर सामने आई है। प्रीति जिंटा ने बांद्रा में प्रॉपर्टी खरीदी है। यह संपत्ति 1474 वर्ग फुट में फैली है, जिसे रुस्तमजी ने 8.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। नरगिस दत्त रोड पर स्थित संपत्ति उसी इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित है, जिसमें वह शादी करने और कैलिफोर्निया चले जाने से पहले रहती थीं।

विज्ञापन

Thalaivar 170: 33 साल में बन रहा है ऐसा सुंदर योग! पर्दे पर धमाल मचाएंगे साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के दो दिग्गज
विज्ञापन


बच्चों के साथ डेट पर गई थीं प्रीति
अभी हाल ही में, प्रीति ने अपने बच्चों जय और जिया के साथ अपनी बीच डेट की मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। जैसे ही प्रीति ने अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कीं, प्रशंसकों ने मां और उनके बच्चों पर प्यार की बौछार कर दी। जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से प्रीति लॉस एंजिल्स में रह रही हैं। इस जोड़े की शादी 29 फरवरी, 2016 को हुई और उन्होंने 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Radhika Mehrotra: 'काला पानी' में काम करने का राधिका मेहरोत्रा ने साझा किया अनुभव, बोलीं- सब कुछ सपने जैसा..

अपने बच्चों को बताया था 'जादू'
हाल ही में प्रीति ने फैंस के साथ एक मां के रूप में अपनी यात्रा साझा की थी। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने छोटे बच्चों को सुलाने के लिए फिल्म 'कोई मिल गया' टाइटल ट्रैक बजाती हैं। प्रीति ने अपने बच्चों को "जादू" बताते हुए कहा, "टाइटल ट्रैक 'कोई मिल गया' कुछ ऐसा है, जिसे मैं तब बजाती हूं, जब मेरे बच्चे सोने नहीं जाते हैं। यह उन्हें शांत करने में मदद करता है।''
Gippy Grewal: गिप्पी की फिल्म कैरी ऑन जट्टा की अगली किस्त का हुआ एलान, अब नए अंदाज में मचेगा धमाल

प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
वहीं बात प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री को बार 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। वह संदीप मोदी की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के निर्माताओं में से एक भी थीं।
Karan Johar: करण की सेक्शुअलिटी को सपोर्ट करने वाले पहले व्यक्ति थे शाहरुख खान, निर्माता ने बताए दोस्ती के राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed