{"_id":"602f848f8ebc3ee8ef00ac4f","slug":"preity-zinta-bought-shahrukh-khan-for-kings-xi-punjab-twitter-user-said-finally-veer-and-zara-met","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब में ‘शाहरुख खान’ की एंट्री, यूजर बोले- मिल ही गए 'वीर-जारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब में ‘शाहरुख खान’ की एंट्री, यूजर बोले- मिल ही गए 'वीर-जारा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म हो या आईपीएल बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब आईपीएल की नीलामी के दौरान किंग शाहरुख खान और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि ‘वीर-जारा’ का मिलन हो गया है। इसके पीछे एक दिलचस्प वजह है। क्या है वो वजह आपको बताते हैं।
2 of 5
क्रिकेटर शाहरुख खान
- फोटो : Twitter- @IndianPremierLeague
दरअसल आईपीएल की नीलामी में सभी टीमों ने कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में 9 खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। इसमें एक खिलाड़ी शामिल हुआ है जो तमिलनाडु से है। खास बात यह है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज और राइट आर्म ऑफ स्पिनर के इस क्रिकेटर का नाम शाहरुख खान है।
3 of 5
प्रीति जिंटा, आर्यन खान
- फोटो : Social media
बस इसी के बाद से शाहरुख खान ने चर्चा पकड़ ली है। इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा केकेआर के सहमालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि हमें शाहरुख खान मिल गए। यह मौका बड़ा ही दिलचस्प था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
-
- फोटो : social media
इसके बाद से ट्विटर फैंस काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आखिरकार वीर और जारा मिल ही गए’। तो दूसरे यूजर ने लिखा ‘केकेआर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब को भी एसआरके मिल गए’। एक अन्य यूजर ने बड़ा तार्किक कमेंट किया। लिखा कि ’प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान (अभिनेता) के साथ डेब्यू करने के बाद शाहरुख खान (क्रिकेटर) को आईपीएल में डेब्यू करवाया।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान (अभिनेता), शाहरुख खान (क्रिकेटर)
- फोटो : Social media
बता दें किंग्स इलेवन पंजाब में क्रिकेटर शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपये की कीमत के साथ शामिल किया गया है। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार टीम में झाय रिचर्डसन, रिले मेरेथिड और शाहरुख खान सहित 9 प्लेयर को जोड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।