माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने से आमिर खान ने कर दिया था मना, जानें अभिनेत्री के ऐसे ही दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि 'मैं बिरजू महाराज की बड़ी फैन हूं। अमेरिका में जब बिरजू महाराज ने परफॉर्मेंस की तब मैं उनके शो में पहुंचीं। उसके बाद वहां मैंने उनके वर्कशॉप को ज्वॉइन किया। जब मैं वहां गई तो उन्होंने कहा कि "अच्छा तुम्हें डांस सीखना है।" मैंने कहा हां, तो बोले "अच्छा पहले वो एक, दो, तीन.. में बैक वाली मोमेंट कैसे किया वो बताइए फिर मैं कत्थक सीखाता हूं।"
माधुरी के साथ डांस करना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होता। तभी तो उनके को-एक्टर्स भी उनके साथ डांस करने से पहले काफी रिहर्सल करते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि 'जब राम लखन में क्लाइमेक्स का गाना कर रहे थे तब मुझे लगा कि हां यह कमाल का है।'
आमिर खान और माधुरी की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म दिल में काफी पसंद किया। फिल्म में एक गाने दम दमा दम में कई मुश्किल स्टेप्स थे। गाना हिट रहा था लेकिन पहले आमिर यह करना नहीं चाहते थे। इसकी बड़ी वजह माधुरी दीक्षित थीं। बाद में आमिर ने इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे ऐसा लग रहा था कि यह गाना नहीं करना चाहिए क्योंकि माधुरी इतनी अच्छी डांसर हैं। अब मैं क्यों ऐसा गाना करूं जिसमें लोग देखें कि माधुरी मुझसे बेहतर डांस कर रही हैं। आ बैल मुझको मार जैसी स्थिति है। तो मैंने मना कर दिया कि यह मैं नहीं कर रहा। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार के काफी मनाने के बाद गाना करने को राजी हुआ।'
एक दो तीन गाने ने माधुरी के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया। सरोज खान ने बताया था कि 'जब एक दो तीन का गाना माधुरी कर रही थीं तब 17 दिन वह सुबह 10 बजे से लेकर शाम के सात बजे तक डांस करती थी। नॉन स्टॉप। मैं उसे मना करती थी कि माधुरी तू अब एकदम तैयार है लेकिन वो डांस करती रहती थी। आज तक ये रिकॉर्ड है कि वो एक ही लड़की है जो मेरे डांस पर हमेशा रिहर्सल करके आती है।'