फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta did not participate in IPL Mega Auction shared this beautiful picture with children

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से बनाई दूरी, बच्चे संग शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

Sat, 12 Feb 2022 09:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

प्रीति जिंटा ने इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन से दूरी बना ली है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेबी के साथ समय बिताती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta did not participate in IPL Mega Auction shared this beautiful picture with children
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने का क्रिकेट प्रेमी हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस साल भी आईपीएल की तैयारी शुरू हो गई है। बेंगलुरु में इस साल के आईपीएल का मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसमें करीब 600 खिलाड़ियों की निलामी होनी है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हर साल बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। प्रीति आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। लेकिन इस साल प्रीति जिंटा मेगा ऑक्शन में शामिल नही हुई हैं। इस बार प्रीति जिंटा अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।  

विज्ञापन

 
प्रीति जिंटा ने शेयर की ये तस्वीर
दरअसल, मेगा ऑक्शन शुरू होने से ठीक पहले प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रीति अपने बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रीति जिंटा ने अपने बेबी को गोद में उठाया हुआ है और वह खुद सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान प्रीति के बच्चे का चेहरा तो पूरा नजर नहीं आ रहा। लेकिन एक्ट्रेस के बेबी की एक झलक ही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर संग लिखा ये कैप्शन
इस तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘टाटा आईपीएल ऑक्शन को देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इस बार ऑक्शन पैडल की बजाय क्यूट से बेबी को गोद में लिया हुआ है, जो बेहतरीन फीलिंग है। मेरा दिल तेजी से धड़क रहा है और पंजाब किंग्स की नई स्क्वॉड के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा है।’ प्रीति की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 2 लाख 68 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ये आंकड़ा बढ़ रहा है।
 
बता दें कि प्रीति जिंटा ने बीते साल नवंबर महीने में दो नन्हे मेहमानों का स्वागत किया था। प्रीति सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। मां बनने के बाद से ही प्रीति अपना सारा समय अपने बच्चों के साथ बिता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed