फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   preity zinta film release date is uncertain

अपनी कमबैक फिल्म के लिए कितना इंतजार कराएंगी प्रीती

Tue, 25 Dec 2012 11:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 11:34 AM IST
विज्ञापन
preity zinta film release date is uncertain

प्रीती जिंटा की कमबैक फिल्म 'इश्क इन पेरिस' लंबा लटक गई है। इस फिल्म को इस साल अक्टूबर में ही रिलीज होना था पर अलग-अलग वजहों से यह फिल्म टलती गई। कभी अपनी समस्याओं से तो कभी बड़ी फिल्मों के टकराने की वजह से। अब प्रीती की इस फिल्म पर संकट के बादल हैं। प्रीती की इस फिल्म को वितरक ही नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


 पहले इस फिल्म को पोंटी चड्ढा की कंपनी रिलीज करवा रही थी। पोंटी की हत्या के बाद प्रीती को नए सिरे से डिस्ट्रीब्यूटर खोजना पड़ रहा है। बड़ी समस्या यह है कि कि जनवरी और फरवरी के हर शुक्रवार को बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में कोई भी वितरक इस फिल्म में हाथ डालने से बच रहा है। साल के पहले तीन महीने का हर शुक्रवार अभी से बुक है। कई शुक्रवार तो ऐसे हैं जिनमें एक से ज्यादा फिल्में आ रही हैं। ऐसे में प्रीती खुद अपनी फिल्म भीड़ में रिलीज नहीं करना चाहेंगी।
विज्ञापन


'इश्क इन पेरिस' प्रीती जिंटा की कमबैक फिल्म है। इस फिल्म के जरिए प्रीती लंबे समय के बाद किसी फिल्म में नायिका का किरदार करती हुई दिखेंगी। फिल्म की प्रोड्यूसर भी प्रीती जिंटा ही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेम राज ने किया है। इस फिल्म में प्रीती के अपोजिट रेहान मलिक हैं। रेहान कुछ फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभा चुके हैं। अब देखना है कि प्रीती अपनी फिल्म जनवरी या फरवरी के किसी शुक्रवार को रिलीज करती हैं या फिर उन्हें इंतजार किसी सेफ शुक्रवार का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed