फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   preity zinta, ness wadia conflict

इस गवाही से परेशानी में पड़ सकती हैं प्रीति

Mon, 25 Aug 2014 11:43 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
preity zinta, ness wadia conflict

अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ बदसलूकी करने के आरोपों का सामना कर रहे मशहूर व्यवसायी नेस वाडिया ने अपने बचाव में चौथा गवाह बुलाया है। इस गवाह ने  मुंबई पुलिस को बताया कि यहां 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान दोनों के बीच सबकुछ 'सामान्य' था।

विज्ञापन


वाडिया के चौथे गवाह निमिश महिंतुरा ने कहा कि उस रात दोनों सामान्य और अपनी टीम को चीयर करते दिखे। महितुरा उस रात स्टेडियम के उसी खंड में दूसरी पंक्ति में बैठे हुए थे, जहां कथित घटना हुई थी।
विज्ञापन

सबकुछ सामान्य था

preity zinta, ness wadia conflict

​महिंतुरा ने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "यह बिना किसी हाथापाई या आक्रामकता के संकेत वाली एक सामान्य बातचीत थी। वास्तव में, दोनों सामान्य दिखे और अपनी टीम का मनोबल बढ़ा रहे थे।" ​​
​​
​बाद में महिंतुरा ने कहा कि उन्होंने वाडिया को प्रीति के पास आते और उनके साथ बातचीत करते सुना, जो संभवत: एक मिनट से भी कम समय तक चली। ​​लेकिन इसमें कुछ भी अजीब नहीं था।

सुन नहीं सका क्या हुआ? ​​

preity zinta, ness wadia conflict

​उन्होंने कहा, "उसके बाद मैंने नेस को गलियारे के पास से होकर आते देखा, जहां मैं एयर-कंडीशन बॉक्स के पास बैठा हुआ था। मैं चूंकि बहुत करीब नहीं था, इसलिए बातचीत नहीं सुन सका और स्टेडियम में शोर भी बहुत ज्यादा था।" ​​
​​
​प्रीति ने 12 जून को वाडिया पर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने और उनसे बदसलूकी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, वाडिया ने आरोपों को झूठा और आधारहीन बताकर खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed