जानिए, कौन है प्रीति जिंटा का नया ब्वॉयफ्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर से आईपीएल टीम की मालकिन बनी प्रीति जिंटा नेस वाडिया प्रकरण से उबर चुकी हैं। एक अंग्रेजी अखबार दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही इसका खुलासा किया कि वह एक बार फिर एक रिलेशनशिप में हैं।
उस इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने कहा कि अब जाकर मैंने किसी तरह अपने लिए समय निकाल लिया है। हां मैं एक खास शख्स के साथ रिलेशनशिप में हूं।
नेस वाडिया मामले के बाद प्रीति जिंटा का इस तरह का यह पहला बयान है। गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
क्या वो विदेशी है प्रीति का ब्वॉयफ्रेंड
नेस वाडिया मामले में प्रीति जिंटा की न केवल पर्सनल लाइफ बल्कि प्रोफेशनल लाइफ भी काफी प्रभावित हुई थी। मामले के बाद उन्होंने काफी समय तक मीडिया से दूरी बनाए रखी। लेकिन अब उन्होंने सामने आकर अपनी बातें रखी हैं।
हालांकि नेस वाडिया अब भी आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक हैं। ऐसे में प्रीति कैसे उनके काम करती होंगी यह कह पाना कठिन है। इस मामले में प्रीति का कहना है कि उन्हें पता है कि कब उन्हें क्या करना है।
उधर, बी-टाउन में ये चर्चाएं हैं कि प्रिती में ये बदलाव उनकी नई रिलेशनशिप के चलते हो रही हैं। जिसके लिए वो बार-बार अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स की यात्राएं कर रही हैं। यानी कि वो कोई खास यहीं का है।
'आईपीएल में अब मुझे बस ये करना है'
प्रीति जिंटा ने बताया कि अब मुझे बस आना और मैच देखना होगा। कारोबार अच्छा चल रहा है। टीम (किंग्स इलेवन) अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि अब 'नच बलिए 7' या फिल्म में अभिनय करना मुझे मजेदार लग रहा है, क्योंकि मैं उनसे काफी समय से दूर रही हूं।
प्रीति ने बताया कि इस साल उनकी एक से अधिक फिल्में आएंगी। आखिरी बार प्रीति को 'इश्क इन पेरिस' (2013) में देखा गया था। फिलहाल वो फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' और 'नच बलिए 7' में व्यस्त हैं।