फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   preity zinta surprise on spot-fixing in ipl

मुझे लगा कि मैं आईपीएल में क्या कर रही हूं: प्रीति जिंटा

Tue, 21 May 2013 04:36 PM IST
सुभाष के झा/आईएएनएस
सुभाष के झा/आईएएनएस Updated Tue, 21 May 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
preity zinta surprise on spot-fixing in ipl

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिटा को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग विवाद उत्पन्न होने से गहरा आघात लगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप सही साबित होते हैं तो यह खेल के बहुत खराब बात होगी।"

हाल ही में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों में से तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन की तरफ से भी आईपीएल में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


प्रीति ने कहा, "देखिए, मैं अभी भी आरोपियों को संदेह का लाभ देना चाहूंगी। लेकिन अगर आरोप सही हैं, तो यह देश के लिए, खेल के लिए और आईपीएल के लिए बहुत ही दुखद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों पर कितना विश्वास किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने हमें धोखा देने का इस तरह का कोई काम किया है। अगर यह आरोप सही साबित होते हैं मैं आपको बता दूं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने वाला है।"

प्रीति ने कहा, "मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी कि मुझे भी एक बार लगा कि आखिर मैं आईपीएल में कर क्या रही हूं? लेकिन कुल मिलाकर आईपीएल में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा और मैंने कभी भी आईपीएल में अपनी स्थिति को लेकर प्रश्न पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि आईपीएल से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। अंतत:, आईपीएल की ताजा घटना पर खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम के मालिक को असहज प्रश्नों का सामना करना पड़ता है।"

प्रीति 2008 से ही आईपीएल से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, "पिछले तीन वर्षो में मैं काफी मजबूत हुई हूं। मुझे लगता है कि इन तीन वर्षो में मैं एक मनुष्य के तौर पर और अनुभवी हुई हूं।


हम अभिनेत्रियों को बहुत ढकी-छुपी जिंदगी जीनी पड़ती है। मैं समझती हूं कि सिर्फ अभिनेत्री होने की वजह से दुनिया के बारे में मेरे विचार बहुत सीमित हैं। हम स्टूडियो जाते हैं, अपनी भूमिकाएं निभाते हैं और वापस घर चले आते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक उद्यमी, क्रिकेट टीम की मालकिन तथा एक फिल्म निर्माता होने के नाते मैंने स्टूडियो से बाहर की दुनिया को जाना।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed