{"_id":"671cac1fb941363d6b0fb431","slug":"preity-zinta-took-care-of-the-children-alone-for-two-weeks-shared-the-photo-and-shoutout-to-all-the-parents-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दो हफ्ते तक अकेले की बच्चों की देखभाल, फोटो साझा कर बोलीं- सभी पेरेंट्स को सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दो हफ्ते तक अकेले की बच्चों की देखभाल, फोटो साझा कर बोलीं- सभी पेरेंट्स को सलाम
Sat, 26 Oct 2024 02:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:17 PM IST
सार
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में प्रीति ने बताया कि उनके पति दो हफ्तों के लिए बाहर गए हैं, इस कारण उनको अकेले ही बच्चों की देखभाल करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों और अभिनय से प्रशंसकों के दिल में जगह बना रखी है। प्रीति जिंटा अब फिल्मों की दुनिया से दूर अपने जुड़वा बच्चों जिया और जय के साथ रहती हैं। उनके पति जीन गुडइनफ काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रीति जिंटा सिंगल पैरेंट होने की भूमिका निभाने में माहिर हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ मस्ती भरे पलों की झलक साझा की है। प्रीति जिंटा की इस तस्वीर में वे सड़क पर बच्चों का हाथ पकड़े चलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रीति जिंटा ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उनकी बेटी जिया ने भारतीय पारंपरिक ड्रेस और जय ने टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं।

View this post on Instagram
Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी की लगी लॉटरी, 'राजाराम' के बाद खेसारी की इस फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा ने अकेले की बच्चों की देखभाल
प्रीति ने इन तस्वीरों के साथ एक नोट भी लिखा है। इसमें प्रीति जिंटा ने लिखा कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए काफी परेशानी भरे रहे। काम के सिलसिले में जेने बाहर गए थे। मैं ही बच्चों का ध्यान रख रही थी। इसमें बच्चों को घुमाने ले जाना, स्कूल के लिए तैयार करना, उनका टिफिन बनाना, उनके स्कूल से लाना और डिनर करवाकर उन्हें सुलाना शामिल था।
प्रीति ने इन तस्वीरों के साथ एक नोट भी लिखा है। इसमें प्रीति जिंटा ने लिखा कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए काफी परेशानी भरे रहे। काम के सिलसिले में जेने बाहर गए थे। मैं ही बच्चों का ध्यान रख रही थी। इसमें बच्चों को घुमाने ले जाना, स्कूल के लिए तैयार करना, उनका टिफिन बनाना, उनके स्कूल से लाना और डिनर करवाकर उन्हें सुलाना शामिल था।
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @realpz
ऐसे रखा बच्चों का ध्यान
प्रीति ने कहा, मैं हमारे सोलो टाइम को लेकर काफी उत्साहित थी, इससे मुझे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिला। इससे पहले काम के सिलसिले में मैं बाहर थी। हालांकि, इस बार साथ में रहना मुझे एक तोहफे की तरह लगा। ये प्यार भरा था, वहीं थोड़ा परेशानी भरा भी था।

प्रीति जिंटा ने किया सभी पेरेंट्स को सलाम
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, मुझे मुश्किल से इन सबके बीच अपने लिए समय मिल पाया। इन कामों को करने के बाद मुझे समझ आया कि लोगों को बच्चों के लिए कितना कुछ अकेले ही करना पड़ता है। वह कितने समझौते जीवन में करते हैं। सभी पेरेंट्स को मेरा सलाम। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।