फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: बर्थडे पर बोले प्रियदर्शन- हेरा फेरी 3 करने को तैयार हूं; राजू, श्याम और बाबूराव ने दिए यह जवाब

Thu, 30 Jan 2025 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

Hera Pheri 3: निर्देशक प्रियदर्शन की हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में वापसी हो गई है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Priyadarshan will Direct Hera Pheri 3 Starring Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal
हेरा फेरी, प्रियदर्शन - फोटो : एक्स

मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 का निर्देशन करेंगे। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। अपनी वापसी का एलान खुद निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।  उन्होंने अपने जन्मदिन पर फ्रेंचाइजी के कलाकारों अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को इस बहुप्रतीक्षित सिक्वल के लिए आमंत्रित किया। अक्षय कुमार ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए जवाब दिया।


Priyadarshan: 'हेरा फेरी' ही नहीं, ये 10 सीरियस फिल्में भी बना चुके हैं प्रियदर्शन; शाहरुख को बनाया सुपरस्टार
 

 

 

Priyadarshan will Direct Hera Pheri 3 Starring Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal
अक्षय कुमार, प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट

अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के बाद प्रियदर्शन ने ट्विटर एक्स पर पोस्ट किया, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद, अक्षय। बदले में मैं आपको एक तोहफा देना चाहता हूं। मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए तैयार हूं। क्या आप, सुनील शेट्टी और परेश रावल तैयार हैं?

Priyadarshan will Direct Hera Pheri 3 Starring Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal
अक्षय कुमार-प्रियदर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी!

अक्षय कुमार ने भी निर्देशक के इस प्रस्ताव का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "सर...आपका जन्मदिन और मुझे मेरी जिन्दगी का सबसे अच्छा तोहफा मिल गया। चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी।" इसके साथ ही अक्षय ने अपना मशहूर 'मिरेकल मिरेकल' मीम भी साझा किया। वहीं, सुनील शेट्टी ने लिखा, "हेरा फेरी और पूछ-पूछ...आइए करते हैं हेरा फेरी।"
Akshay Kumar: पीएम मोदी ने की फिटनेस की बात, अक्षय ने खुश होकर साझा किया वीडियो; लोगों को दिए जरूरी टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyadarshan will Direct Hera Pheri 3 Starring Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने भी जताई खुशई

इसके अलावा परेश रावल ने प्रियदर्शन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रिय प्रियन जी, आप ही इसकी मां हैं, जिन्होंने इस दुनिया में खुशियों की यह दिव्य किरण लाई है! इस हमेशा मुस्कुराते रहने वाले बच्चे की देखभाल करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद! आपका स्वागत है सर और दुनिया को फिर से खुशियों से भर दें। 


पहले और दूसरे भाग को दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' समय के साथ कल्ट का दर्जा हासिल कर चुकी है। इस फिल्म को आज भी दर्शक देखा पसंद करते हैं। इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी साल 2006 में आया था। यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। अब लोगों को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Priyadarshan will Direct Hera Pheri 3 Starring Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal
अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
एलान से 'कबीरा' भी हुआ खुश
इस खबर से हेरा फेरी के कबीरा यानी गुलशन ग्रोवर भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। गुलशन ने लिखा, कबीरा स्पीकिंग...कबीरा उत्साहित है...। ये सबसे अच्छी खबर है जो मैंने सुनी है। इसके अलावा गुलशन सुनील शेट्टी को टैग करते हुए सवाल भी किया। उन्होंने लिखा, "भाई कबीरा को टैग नहीं किया? कबीरा स्पीकिंग के बिना हेरा फेरी?"



भूत बंगला में व्यस्त चल रहे प्रियदर्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों 'भूत बंगला' नाम की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed