फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Arrives In India To Shoot For SS Rajamouli Film SSMB29

न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा; शहर की खूबसूरती पर फिदा; इस फिल्म का अगला शेड्यूल करेंगी पूरा

Mon, 13 Oct 2025 09:40 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Oct 2025 09:40 AM IST
सार

Priyanka Chopra Upcoming Film SSMB29: प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में रहने लगी हैं। लेकिन शूटिंग के सिलसिले में भारत आती हैं। सोमवार को वह दिल्ली पहुंचीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया। जल्द ही वह एक चर्चित फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगी। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Arrives In India To Shoot For SS Rajamouli Film SSMB29
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ फोटो पोस्ट कीं। वह न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंची हैं। दिल्ली की खूबसूरती ने प्रियंका दिल जीत लिया है। जल्द ही वह साउथ की एक मेगा बजट फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगी। 

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर की ट्रैवल सेल्फी 
प्रियंका चोपड़ा ने प्लेन में बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कभी लगता है कि मैं प्लेन में रहती हूं।’ आगे वह दिल्ली पहुंचने की फोटो शेयर करती हैं। इसके बाद कार में बैठकर दिल्ली की खूबसूरत को अपने फोन के कैमरे में कैद करती हैं। साथ ही कैप्शन लिखती हैं, ‘दिल्ली की खूबसूरती।’ ऐसा लगता है कि भारत आकर प्रियंका का मन खुशी से फूला नहीं समा रहा है। 

विज्ञापन




राजामौली की फिल्म की शूटिंग करेंगी
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म ‘SSMB29’ का अगला शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगी। वह पहले भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आ चुकी हैं। इस फिल्म में साउथ के पॉपुलर एक्टर महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म को बहुत बड़ा स्तर पर बनाया जा रहा है। शूटिंग को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के लिए पति निक जोनस ने किया ऐसा खास काम, वायरल हुआ वीडियो

पति निक जोनस संग दिवाली पार्टी मनाकर आईं
सोमवार को प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंचीं। लेकिन रविवार को वह न्यूयॉर्क में पति निक जोनस के साथ एक दिवाली पार्टी में भी नजर आईं। दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी चर्चा में रहा। प्रियंका ने पिछले दिनों निक के लिए करवाचौथ का व्रत भी किया था। सेलिब्रेशन, वेकेशन से जुड़ी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed