Priyanka Chopra: 'जिंदगी तो जिंदगी होती है', सिएटल में भारतीय छात्र की दुखद मौत पर प्रियंका ने दी प्रतिक्रिया
अब हाल ही में, देसी गर्ल ने सिएटल में भारतीय छात्र की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया और साथ ही प्रशासन और पुलिस पर जोरदार तंज किया है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका ने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं। अब हाल ही में, देसी गर्ल ने सिएटल में भारतीय छात्र की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया और साथ ही प्रशासन और पुलिस पर जोरदार तंज किया है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका ने क्या कहा है।
अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की दुखद मृत्यु ने कई लोगों को स्तब्ध और काफी क्रोधित किया है। 23 जनवरी को जब छात्रा सड़क पार कर रही थी तो सिएटल पुलिस के वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। महीनों बाद बॉडीकैम फुटेज सामने आया, जिसमें दो पुलिसकर्मी उसकी मौत के बारे में मजाक कर रहे थे। हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी की मौत पर प्रतिक्रिया दी है और इसे दुखद बताया है।
Mission Raniganj: मिशन रानीगंज का नया गाना जलसा 2.0 हुआ रिलीज, दिखी अक्षय- परिणीति की शानदार केमिस्ट्री
प्रियंका ने छात्रा जाह्नवी कंडुला की तस्वीर साझा कर लिखा, 'यह जानना भयावह है कि नौ महीने पहले हुई ऐसी दुखद घटना अब सामने आ रही है। जिंदगी तो जिंदगी ही होती है। इसका कोई आर्थिक मूल्य नहीं है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक कार चला रहा पुलिस अधिकारी 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहा था और टक्कर मारने के बाद छात्र का शव 100 फीट से ज्यादा दूर जा गिरा। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी ने जाह्नवी को मरणोपरांत डिग्री देने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के चांसलर केनेथ डब्ल्यू हेंडरसन ने उम्मीद जताई कि चल रही जांच से न्याय मिलेगा।
Prajakta Koli: 'मोस्टली सेन' ने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से की सगाई, वरुण धवन-अनिल कपूर ने कपल को दीं शुभकामनाएं
बता दें कि प्रियंका से पहले फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, 'जान्हवी हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक छात्रा के रूप में जो दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए तैयार थी। उसके लिए किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मुझे पता था कि आपकी क्षमता अनंत है और आपकी योग्यता बहुत अधिक है। आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।'