Priyanka Chopra: देसी गर्ल पहुंचीं मुंबई, प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस
Priyanka Chopra Reached Mumbai: देसी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गईं तो वहीं की होकर रह गईं। लेकिन वक्त निकालकर वह इंडिया आती रहती हैं। साेमवार के दिन प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद से ही प्रियंका स्वैग, ड्रेसअप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को जब फैंस ने देखा तो साथ में फोटो क्लिक करवाने के लिए दौड़ चले आए। प्रियंका चोपड़ा ने भी फैंस को निराश नहीं किया। लगभग सभी के साथ फोटो क्लिक करवाए। पैपराजी को भी प्रियंका चोपड़ा ने जमकर पोज दिए। इन्हीं बातों के बीच प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी चर्चा में रहा।
फैंस को भा गया प्रियंका का फैशन सेंस
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक वाले कई फोटोज वायरल हैं। इन वीडियो में वह को-ऑर्ड सेट पहने दीं। को-ऑर्ड सेट के साथ टैंक टॉप प्रियंका ने पहना हुआ है। साथ ही नेवल पियर्सिंग भी साफ नजर आ रही है। अपना बैग लिए जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो उनका स्वैग देखते ही बनता था।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा के लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उनके लिए हार्ट, फायर इमोजी सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए हैं। वहीं कुछ यूजर्स प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते दिखे। वह प्रियंका के भारत आने पर काफी खुश दिखे।