फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right

Priyanka Chopra: राघव-परिणीति की सगाई में प्रियंका नहीं होगीं शामिल? पोस्ट शेयर कर 'देसी गर्ल' ने कही यह बात

Fri, 07 Apr 2023 06:15 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 07 Apr 2023 06:15 PM IST
सार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस तरफ इशारा किया है कि वह जल्द ही वापस जाने विदेश लौटने वाली हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right
परिणीति चोपड़ा,प्रियंका चोपड़ा,राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। वहीं कयास लगाएं जा रहे थे कि अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटडेल' का प्रमोशन करने भारत लौटी परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस भी सगाई का हिस्सा हो सकती हैं। 

विज्ञापन

 

Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा कई दिनों से मुंबई में हैं इस दौरान एक्ट्रेस एक इवेंट का भी हिस्सा रहीं साथ ही अपने पति और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ ऑटो रिक्शा में देसी अंदाज में डेट नाइट का भी आनंद लिया। वहीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस तरफ इशारा किया है कि वह जल्द ही वापस जाने विदेश लौटने वाली हैं। ऐसे में फैंस के दिलों में बेचैनी बढ़ गई है कि क्या प्रियंका अपनी बहन की सगाई में शामिल नहीं होगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऐसी अफवाह है कि राघव और परिणीति 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं, प्रियंका के भारत लौटने के बाद इस खबर ने और भी जोर पकड़ लिया था और कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए आईं हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वह जल्द ही वापस जाने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उन्होंने पैपराजी को बताया कि वह लंदन जा रही हैं। कई मौकों पर राघव चड्ढा के साथ देखे जाने के बाद उनकी सगाई की अफवाहें शुरू हुईं। हालांकि, अभिनेत्री ने आप नेता के साथ डेटिंग की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है।
 

Priyanka Chopra Going to Skip Parineeti Chopra Rumoured Engagement actress shared post says Mumbai done right
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'सिटाडेल' के अलावा बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानी 'लव अगेन' में नजर आएंगी। साथ ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म को फरहान अख्तर निर्देशित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed