फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra host Special screening at her home in Los Angeles For The Last Film Show Chhello

Priyanka Chopra: 'छेलो शो' के ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होने पर प्रियंका ने जताई खुशी, होस्ट की स्क्रीनिंग

Sun, 08 Jan 2023 06:45 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

'द लास्ट फिल्म' शो (छेल्लो शो) ने 2023 ऑस्कर के लिए अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी की शॉर्टलिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसको लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर में विशेष स्क्रीनिंग होस्ट की है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra host Special screening at her home in Los Angeles For The Last Film Show Chhello
निर्माता डेविड डबिन्सकी-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

पैन नलिन की द लास्ट फिल्म शो (छेलो शो)ने भारत को इस साल काफी उम्मीदें दी हैं। इस साल अकादमी पुरस्कार लाने की उम्मीद नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर समर्थन व्यक्त करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर में उसी को लेकर एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra host Special screening at her home in Los Angeles For The Last Film Show Chhello
निर्माता डेविड डबिन्सकी - फोटो : social media

निर्माता डेविड डबिन्सकी ने प्रियंका को लेकर कही ये बात
निर्माता डेविड डबिन्सकी ने प्रियंका के घर पर उनसे मुलाकात की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री सिंगल स्क्रीन थिएटरों को लेकर भाषण देते हुए नजर आ रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ, निर्माता,मॉडल भी हैं। निर्माता डेविड डबिन्सकी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री,मॉडल और निर्माता( निक जोनस की पत्नी) के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग और लास्ट फिल्म शो के रिसेप्शन में, भारत के एक दूर बसे गांव के एक लड़के की उम्र का नाटक जो कि फिल्म थिएटर की खुशियों को ढूंढ लेता है, जिस प्रकार से एक डिजिटल प्रोजेक्शन पूरे खेल को बदल देता है। यह अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत का सबमिशन है और अभी-अभी सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Birthday: बिपाशा के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने लुटाया प्यार, लिखा ऐसा पोस्ट कि भावुक हो गए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra host Special screening at her home in Los Angeles For The Last Film Show Chhello
Priyanka Chopra - फोटो : social media

'द लास्ट फिल्म' शो को अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म में किया शॉर्टलिस्ट
'द लास्ट फिल्म' शो (छेल्लो शो) ने 2023 ऑस्कर के लिए अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी की शॉर्टलिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने भी अपने  गाने 'नातू नातू' के लिए लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े-जानें कौन हैं चेतना कोहली? जो खूबसूरती में टॉप एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

विज्ञापन

Priyanka Chopra host Special screening at her home in Los Angeles For The Last Film Show Chhello
Priyanka Chopra - फोटो : social media

जी ले जरा की जल्द शुरू होगी शूटिंग
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई है। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। फिल्म में अभिनेत्री कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed