फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas Congratulates Diljit Dosanjh On International Emmy Awards Nomination

Priyanka Chopra: ‘पंजाबी एमी ते आ गए ओए’, दिलजीत दोसांझ को Emmy Awards नॉमिनेशन पर प्रियंका ने दी बधाई

Mon, 29 Sep 2025 07:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 29 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

Priyanka Chopra Jonas Congratulates Diljit Dosanjh: देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ को एमी अवॉर्ड नॉमिनेशन के लिए बधाई दी है। वह दिलजीत की इस अचीवमेंट से काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas Congratulates Diljit Dosanjh On International Emmy Awards Nomination
प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh, @priyankachopra

विस्तार

हाल ही में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नॉमिनेट हुए हैं। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उम्दा अभिनय के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने भी दिलजीत के नॉमिनेशन पर बधाई दी है। दिलतीज के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत के लिए लिखी पोस्ट 
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर प्रियंका ने दिलजीत को बधाई दी। वह अपनी इंस्टाग्राम लिखती हैं, ‘बधाई हो दिलजीत, पंजाबी एमी ते आए गए ओए।’ पंजाबी आ गए ओए, दिलजीत का एक पॉपुलर डायलॉग है, वह इसे अक्सर म्यूजिक काॅन्सर्ट में बोलते हैं।  

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: दिलजीत ने ग्लव्स पहनकर खाया कुआलालंपुर का सबसे महंगा फल, शेयर किया मजेदार वीडियो

24 नवंबर को होगी एमी अवॉर्ड्स विनर्स की अनाउंसमेंट 
कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन की जानकारी को फैंस के साथ साझा की थी। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘यह सब आपकी वजह से है, इम्तियाज सर।’ इस पोस्ट को दिलजीत ने डायरेक्टर इम्तियाज अली को भी टैग किया था। बताते चलें कि ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक और नॉमिनेशन मिला है। इसे टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म अकेली इंडियन एंट्री है। विनर्स की अनाउंसमेंट 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में की जाएगी।

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 
दिलजीत के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल एक बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसमें वह एक एयरफोर्स ऑफिसर का रोल करेंगे। फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed