फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Once Tricked nick Jonas Mom Into Doing Her Laundry says I Find It Tough

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा, बोलीं- 'मुझे यह मुश्किल लगता है'

Sun, 06 Jul 2025 10:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 06 Jul 2025 10:53 PM IST
सार

Nick Jonas Mom: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक इंटरव्यू के दौपान बताया कि उनके लिए कपड़े धोना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण काम रहा है और वह हमेशा किसी और से यह काम करवाने की कोशिश करती रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Once Tricked nick Jonas Mom Into Doing Her Laundry says I Find It Tough
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भी बाकी लोगों की तरह घर का एक काम सबसे कम पसंद है।
विज्ञापन

 

किस काम को आज भी करने से कतराती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने 'पीपुल' मैगजीन को बताया कि उन्हें कपड़े धोना बहुत मुश्किल लगता है। उन्होंने मजाक में कहा कि एक बार उन्होंने अपनी सास डेनिस मिलर-जोनस को कपड़े धोने के लिए मना लिया था। प्रियंका ने कहा, "मैं इस्त्री और कपड़े समेट सकती हूं, लेकिन वॉशिंग मशीन के बटन और विकल्प मुझे उलझन में डालते हैं। मैंने अपनी सास से सीखने की कोशिश की, लेकिन आखिर में मैंने उनसे ही यह काम करवा लिया।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सास के साथ प्रियंका की बॉन्डिंग
2018 में निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंका अपनी सास के काफी करीब हैं। वह अपनी 3 साल की बेटी माल्टी मैरी के साथ पारिवारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने बताया कि निक का परिवार 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता देख रहा था, जिसमें वह जीती थीं। उनकी सास ने कहा, "मुझे याद है, मैंने तुम्हें टीवी पर देखा था।" उस समय प्रियंका 17 साल की थीं और निक 7 साल के थे।
 
विज्ञापन

प्रियंका का काम
प्रियंका 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। प्रियंका जल्द ही 'द ब्लफ' और 'जजमेंट डे' में नजर आएंगी, जिसमें वह जैक एफ्रॉन और विल फेरेल के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed